2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा का लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

नेताओं ने एक-दूसरे से साझा किए टिफिन लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, संभाग और सह प्रभारियों की बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Singh Shaktawat

•

Updated: 5 Feb 2024, 12:50 PM IST

भाजपा का लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

भाजपा का लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

प्रदेश में तीन सीटों पर राज्यसभा चुनाव और फिर होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक रविवार को पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में चुनावी मुद्दों, समीकरणों और टिकट वितरण पर मंथन किया गया। इसके साथ ही नेताओं के बीच पुराने गिले-शिकवे दूर करने और आपसी सामंजस्य मजबूत करने के लिए शेयरिंग-केयरिंग के फार्मूले पर भी अमल होता दिखा। बैठक में आए नेता अपने साथ घर से खाने के टिफिन लेकर आए। बैठक के बाद सभी ने अपने टिफिन साझा कर एक साथ भोजन भी किया।

राज्य की सरकार बनने के बाद पहली कोर कमेटी की बैठक
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा के तीन सीटों पर प्रदेश में होने वाले चुनावों पर चर्चा हुई। इसके बाद लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर मंथन हुआ। प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। लंबे समय बाद बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुई। बैठक के बाद राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि भाजपा के अभियानों के साथ ही लोकसभा और राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई है।

गांव चलो अभियान शुरू, शक्ति वंदन और मतदाता जागरूकता पर भी चर्चा
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने भाजपा के गांव चलो अभियान, शक्ति वंदन और मतदाता जागरूकता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन अभियानों को सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की ही है। प्रदेशभर में रविवार से शुरू हुए गांव चलो अभियान में हर सांसद, मंत्री और विधायकों के साथ भाजपा के पदाधिकारियों को गांवों में जाकर 24 घंटे का प्रवास करना होगा। इस अभियान के तहत गरीब, युवा, किसान, और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र की योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

बैठक में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़