5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विरोध के बावजूद ‘जयपुर‘ से इस दिग्गज को मिला लोकसभा टिकट, ‘जयपुर ग्रामीण‘ का मोर्चा संभालेंगे राज्यवर्धन

Lok Sabha Election 2019: पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काटकर गांधीनगर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है...
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Mar 22, 2019

rajyawardhan singh rathore

जयपुर।

भारजीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार होली की देर शाम अलग-अलग राज्यों के कुल 184 लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची (BJP Candidate First List For lok sabha election 2019) जारी कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काटकर गांधीनगर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। वहीं स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट से टक्कर देंगी। सूची में राजस्थान के 16 उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं जिसमें पार्टी ने 14 पुराने सांसदों पर दोबारा भरोसा जताया है।

पार्टी महासचिव जेपी नड्डा ने बताया कि राजस्थान की 25 में से 16 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो गया। झुनझुनू से सांसद संतोष अहलावत को मौक़ा नहीं मिला है उनकी जगह भाजपा विधायक नरेंद्र कुमार खीचड़ को टिकट मिला है। नरेंद्र कुमार मंडावा से विधायक हैं। अजमेर लोकसभा से किशनगढ़ के पूर्व विधायक भागीरथ चौधरी को पार्टी ने मौक़ा दिया गया है। मालूम हो कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भागीरथ का टिकट काट दिया था। जयपुर से सांसद रामचरण बोहरा (Ram Charan Bohra) के विरोध के बावजूद उन्हें फिर से मौका मिला है। जयपुर ग्रामीण से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyawardhan Singh Rathore) चुनावी मैदान में हैं।

यहां नाम तय नहीं (BJP Candidate For Lok Sabha Election 2019)
नागौर सांसद और केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी के नाम की घोषणा नहीं की गयी है । इसी तरह दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली-धोलपुर, चूरु, बाड़मेर, राजसमंद , बांसवाड़ा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गयी है । इन सीटों पर नामों को लेकर असमंजस की स्थिति है।

इनको यहां से मिला टिकट (Rajasthan BJP candidate list For Lok Sabha Election 2019)
श्रीगंगानगर — निहालचंद मेघवाल
बीकानेर — अर्जुनराम मेघवाल
सीकर — सुमेधानंद
जयपुर — राज्यवद्र्धन सिंह राठौड़
जयपुर — रामचरण बोहरा
भीलवाड़ा — सुभाष बहेडिय़ा
अजमेर — भागीरथ चौधरी
पाली — पीपी चौधरी
जोधपुर — गजेंद्र सिंह शेखावत
चित्तौडगढ — सीपी जोशी
कोटा — ओम बिरला
जालोर — देवजी पटेल
झालावाड — दुष्यंत सिंह
टोंक—सवाईमाधोपुर — सुखबीर सिंह जौनापुरिया
झुंझुनूं — नरेंद्र खींचड़
उदयपुर—अर्जुनलाल मीना