5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इन 12 दिग्गजों पर भाजपा आलाकमान सहमत, लोकसभा का टिकट मिलना तय!

Lok Sabha Election 2019:
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Mar 18, 2019

BJP

- अरविंद सिंह शक्तावत


जयपुर/नई दिल्ली। भाजपा में (Lok Sabha Election 2019) टिकटों पर मचे घमासान के बीच रविवार को दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर के घर कोर कमेटी की बैठक हुई तो उसमें बड़े नेता पसंदीदा दावेदारों की सूची लेकर पहुंच गए। पहली सूची जावड़ेकर ने सबके सामने रखी। फिर प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंदकटारिया एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने अपनी साझा सूची पेश की। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी सूचीं रखी। करीब डेढ़ घंटे एक-एक सीट पर चर्चा के बाद कोर कमेटी रात को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से पैनल पर चर्चा करने पहुंची। कोर कमेटी ने शाह के समक्ष 12 सांसदों को फिर चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान शाह से केन्द्रीय मंत्रियों के टिकट को लेकर भी चर्चा की गई।

पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बैठक में केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, पीपी चौधरी, सांसद सीपी जोशी, दुष्यंत सिंह, ओम बिरला, अर्जुन मीणा, सुभाष बहेडिय़ा सहित 12 सांसदों को फिर चुनाव में उतारने की सहमति बनी है।


अब शाह की सहमति के बाद ही तय होगा कि कितने सांसदों को फिर और कहां से टिकट मिलेगा। जावड़ेकर के साथ तो सीटों को लेकर विस्तार से चर्चा हो चुकी है लेकिन रात को एकाएक गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन का समाचार आने के बाद कोर कमेटी की शाह से विस्तृत बातचीत नहीं हो सकी। निधन का समाचार आने के बाद शाह ने प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, वसुंधरा, सैनी, चन्द्रशेखर, कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, और सतीश पूनिया के साथ बैठक रोक दी।

वहीं इधर... अमराराम होंगे सीकर से माकपा प्रत्याशी
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी (माकपा) ने सीकर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक का. अमराराम को प्रत्याशी घोषित किया है। यहां हुए सम्मेलन में इसकी घोषणा की गई। केन्द्रीय कमेटी के सदस्य वासुदेव ने कहा कि माकपा ने पांच साल किसानों के हित के लिए संघर्ष किया है। जनता दोनों पार्टियों को सबक सिखाए। किसानों का कर्ज माफ कराने फसलों का उचित भाव दिलाने में माकपा आगे रही। स्टेट हाइवे टोल फ्री कराने सहित आम जनता को राहत दिलाने की बड़ी लड़ाई लड़ी और जीती हैं।