
जयपुर। भाजपा को राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2018) के लिए उम्मीदवारों का चयन करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। दिल्ली में शनिवार को एक बार फिर राजस्थान के प्रत्याशियों को लेकर मंथन होगा। यह मंथन पहले चुनाव प्रभारी Prakash Javdekar के घर राजस्थान की कोर कमेटी करेगी। उसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah के साथ चर्चा प्रस्तावित है। केन्द्रीय चुनाव समिति की रविवार की बैठक में राजस्थान के प्रत्याशियों पर मुहर लगेगी। इसके बाद किसी भी दिन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी।
केंद्रीय इकाई ने उम्मीदवारों की अलग सूची तैयार की है। इसमें स्थानीय और जातिगत समीकरण, नेताओं की पसंद को ध्यान में रखा गया है। इस सूची से प्रदेश से मिली सूची का मिलान होगा। फिर पार्टी जिताऊ उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगी। इसी सूची को दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव समिति की रविवार को होने वाली बैठक में रखा जाएगा। पार्टी की कोशिश है कि मध्यप्रदेश की तरह एक बड़ी सूची 11 या 12 को घोषित कर दी जाए। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक रविवार को प्रस्तावित है। पहले यह बैठक शनिवार को होनी थी, लेकिन छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण कई बड़े नेता वहां प्रचार में व्यस्त हैं। इसलिए अब यह बैठक रविवार को प्रस्तावित की गई है।
शाह से चर्चा के बाद केन्द्रीय चुनाव समिति को सौंपेंगे सूची
प्रकाश जावड़ेकर के यहां बैठक होने के बाद सूची शाह के सामने रखी जाएगी। शाह के साथ सूची पर चर्चा होगी। इसके बाद सूची केन्द्रीय चुनाव समिति में रखी जाएगी। अमित शाह के साथ राजस्थान के नेताओं के साथ बैठक शनिवार रात या रविवार सुबह हो सकती है।
Published on:
10 Nov 2018 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
