24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा का जयपुर के धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान, 276 से अधिक स्थानों पर लगाई झाडू

भाजपा की ओर से प्रदेश में सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे तीन दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को धार्मिक स्थलों के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया गया। बूथ, मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा जयपुर शहर के करीब 276 से अधिक मठ, मंदिर, गुरूद्वारों और आश्रमों सहित उनके आसपास स्वच्छता अभियान चलाया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jan 03, 2024

भाजपा का जयपुर के धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान, 276 से अधिक स्थानों पर लगाई झाडू

भाजपा का जयपुर के धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान, 276 से अधिक स्थानों पर लगाई झाडू

भाजपा की ओर से प्रदेश में सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे तीन दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को धार्मिक स्थलों के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया गया। बूथ, मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा जयपुर शहर के करीब 276 से अधिक मठ, मंदिर, गुरूद्वारों और आश्रमों सहित उनके आसपास स्वच्छता अभियान चलाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर के बाहर झाडू लगाई। जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान आज जन आंदोलन बन चुका है। देश की जनता ने मोदी आह्नान को अपना अभियान बना लिया। जोशी ने कहा कई पीढ़ियों ने जो सपना देखा वह 22 जनवरी को साकार होने जा रहा है। दिव्य और भव्य मंदिर अयोध्या में बनकर तैयार है जिसमें प्रभु श्रीराम विराजमान होंगे, इस कार्य के लिए भगवान श्रीराम ने भी नरेन्द्र मोदी जी को चुना है। इस दौरान जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा, जयपुर ग्रेटर के डिप्टी मेयर पुनीत कर्नावट सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके साथ रहे।

राज्यवर्धन ने झारखंड मंदिर के बाहर की सफाई

कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ झोटवाड़ा स्थित झारखंड महादेव मंदिर पहुंचे और स्वच्छता अभियान में भाग लिया। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने अराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा ने न्यू सांगानेर रोड़ स्थित शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य महाराज के नेतृत्व में पौंड्रिक मंडल से स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई।

जयपुर के 500 से अधिक सार्वजनिक पार्कों में होगी सफाई

तीन दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को जयपुर शहर के करीब 500 से अधिक सार्वजनिक पार्कों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जयपुर शहर के बूथ, मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं सहित सभी जनप्रतिनिधि गण और प्रदेश पदाधिकारी स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। इस दौरान नगर निगम के पार्काें और उनके आसपास सघन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-राम मंदिर के जरिए लोकसभा चुनाव की वैतरणी पार करेगी भाजपा