5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर के जरिए लोकसभा चुनाव की वैतरणी पार करेगी भाजपा

राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को हो रहा है। रामलला को इसी दिन भव्य मंदिर में विराजमान किया जाएगा। भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव की वैतरणी भी इस मंदिर उद्घाटन के सहारे ही पार करने की उम्मीद लगाए बैठी है। हालांकि भाजपा नेता राम मंदिर के उद्घाटन को लोकसभा चुनाव से जोड़ने को गलत बता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 2 Jan 2024, 11:17 AM IST

ram_mandir_1.jpg

राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को हो रहा है। रामलला को इसी दिन भव्य मंदिर में विराजमान किया जाएगा। भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव की वैतरणी भी इस मंदिर उद्घाटन के सहारे ही पार करने की उम्मीद लगाए बैठी है। हालांकि भाजपा नेता राम मंदिर के उद्घाटन को लोकसभा चुनाव से जोड़ने को गलत बता रहे हैं। पार्टी ने प्लान तैयार किया है कि हर लोकसभा क्षेत्र से लोगों को रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। पूरे देशभर से करीब ढाई करोड़ लोगों को रामलला के दर्शन कराने का लक्ष्य रखा गया है। राजस्थान भाजपा ने भी इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। 22 जनवरी के बाद अप्रेल तक यह दर्शन कार्यक्रम चलेगा। गौरतलब है कि जिस दिन भव्य मंदिर में रामलला विराजेंगे, उस दिन पूरे भारत दिवाली मनेगी। राजस्थान में भी इस दिन को दिवाली की तरह मनाया जाएगा। इस दिशा में भाजपा जुट गई है। उधर, अक्षत बांटकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा हैं।

भाजपा ने कर दी शुरुआत

भाजपा ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी रामचरितमानस और दीया बाती भेंट करेगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को रामचरित मानस और दीया बाती भेंट कर अभियान की शुरुआत की है। पार्टी की ओर से यह अभियान लगातार प्रदेशभर में शुरू किया जाएगा। 22 जनवरी को घरों मंदिरों में दीपक जलाकर दीपावली मनाई जाएगी। वहीं, रामचरितमानस को आत्मसात करने के लिए रामायण के पाठ किए जाएंगे।

23 जनवरी से शुरू करेंगे दर्शन कार्यक्रम

भाजपा और अन्य संगठनों की ओर से जनता को रामलला के दर्शन कराने की योजना भी तैयार कर ली गई है। विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को रामलला के दर्शन के लिए अलग&अलग समय पर अयोध्या ले जाया जाएगा। बीजेपी की ओर से राम लला दर्शन के लिए बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। बस या ट्रेनों से लोगों को अयोध्या ले जाया जाएगा। यह कार्यक्रम 23 जनवरी से अप्रेल तक चलेगा।

275 संत और 152 विशिष्ट जनों को निमंत्रण

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में देशभर से 7 हजार लोग शामिल होंगे। इसमें 4000 से ज्यादा संत और करीब 3000 प्रमुख लोग होंगे। राजस्थान से भी 275 संतों और 152 विशिष्ट जनों को निमंत्रण दिया जा रहा है। इनमें 15 से ज्यादा लोग जयपुर से हैं।

यह भी पढ़ें:-राजस्थान के नए मंत्रियों को विभागों के बंटवारे को लेकर आई बड़ी खबर