11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

धर्मवीर शर्मा की नई टीम में शहर का बोलबाला, एक तिहाई महिलाएं

भाजपा जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा ने जिलाध्यक्ष बनने के करीब पांच माह बाद घोषित इस कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री, तीन महामंत्री, चार प्रवक्ता, कोषाध्यक्ष सहित 37 जिला सदस्य सम्मिलित किए हैं।

3 min read
Google source verification

image

aniket soni

Apr 12, 2016

Bjp district president's news team in alwar

Bjp district president's news team in alwar

भाजपा जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा ने पुराने के साथ ही नए चेहरों का समावेश करते हुए सोमवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जिलाध्यक्ष बनने के करीब पांच माह बाद घोषित इस कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री, तीन महामंत्री, चार प्रवक्ता, कोषाध्यक्ष सहित 37 जिला सदस्य सम्मिलित किए गए हैं। साथ ही 18 सदस्यों को विशेष कार्य प्रभार सौंपा गया है।

इनको फिर से जगह

पिछली कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष रहे सतीश कुमार गुप्ता, कन्हैयालाल परवाना व सुनीता मीणा को फिर से जिला उपाध्यक्ष बनाया है तो नरेश शर्मा व संजय सिंह नरूका को फिर से महामंत्री। चंदा सैनी, मेधा पटेल, डॉ. अशोक पाठक को फिर मंत्री बनाया गया है।

बहरोड़ के देवेन्द्र यादव को महामंत्री व उम्मेद सिंह भाया को उपाध्यक्ष बनाया है, जबकि पिछली कार्यकारिणी में भाया महामंत्री व यादव जिला उपाध्यक्ष थे। प्रवक्ता के पद पर सोहनलाल सुलानिया को यथावत रखा गया है।

वर्मा को नहीं स्थान


नवीन कार्यकारिणी में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामलाल वर्मा, पूर्व मंत्री मुकेश पटेल, मनोज यादव, रोहिताश्व सैनी, सरजीत जाखड़ आदि को स्थान नहीं मिल पाया है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष दायमा को जिला मोर्चा प्रभारी का विशेष कार्य प्रभार दिया गया है। वहीं, पूर्व कोषाध्यक्ष इन्दरलाल अग्रवाल को जिला कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। इनकी जगह सुरेन्द्र सिंघानिया को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

पहले पिता, अब पुत्र उपाध्यक्ष

नई कार्यकारिणी में उमेश शर्मा व सतीश कुमार गुप्ता एेसे जिला उपाध्यक्ष हैं, जिनके पिता भी पूर्व में जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उस समय भी भाजपा जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा ही थे। भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार वर्ष 1990 से 93 के दौरान जब वे जिलाध्यक्ष थे, तब सतीश कुमार गुप्ता के पिता रमेश अग्रवाल तथा उमेश शर्मा के पिता छगनलाल पुरोहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष थे।

अलवर शहर का बोलबाला

इस कार्यकारिणी में अलवर शहर का बोलबाला रहा है। मुख्य कार्यकारिणी में 24 में से अलवर के आठ पदाधिकारी हैं, जिनमें से 4 को मंत्री, एक उपाध्यक्ष, एक महामंत्री व दो को प्रवक्ता बनाया गया है। इनमें अलवर शहर की तीन महिला भी शामिल हैं।

महिलाओं को एक तिहाई स्थान

नई कार्यकारिणी में कुल पदों के एक तिहाई पर महिलाओं को स्थान देने का दावा किया गया है। हालांकि, सोमवार को घोषित उपाध्यक्ष, मंत्री, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व प्रवक्ता के कुल 24 पदों में से 7 पदों पर महिलाओं को स्थान मिला है। कार्यकारिणी में 18 जनों को सौंपे विशेष कार्य प्रभार में एक भी महिला नहीं है। 37 जिला कार्यकारिणी सदस्यों में जरूर 18 महिलाओं को शामिल किया गया है।

जल्द होगी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

स्थायी आमंत्रित व विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की घोषणा संभवत: दो दिन बाद होगी। फिलहाल कार्यकारिणी में 79 पदाधिकारी बनाए गए हैं। शेष सदस्यों के नामों की घोषणा आगामी विस्तार में होगी।

विधायकों की पसन्द का भी ख्याल


इसमें विधायकों की पसन्द का भी ख्याल रखा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार सभी विधायकों से नाम मांगे गए, जिन्हें हरसंभव स्थान दिया गया। इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को भी योग्य स्थान दिया गया है।

ये है भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी

जिला उपाध्यक्ष : सतीश कुमार गुप्ता, उम्मेद सिंह भाया, कन्हैयालाल परवाना, राजेश जांगिड़, सुनीता मीणा, रामवतार चौधरी, उमेश शर्मा व सुरेश मेहता।

जिला महामंत्री : संजय सिंह नरूका, नरेश शर्मा व देवेन्द्र यादव।

जिला मंत्री : राजकुमार पण्डा, अनूप वाल्मीकि, फूलवती सोमवंशी, मेधा पटेल, घनश्याम खेड़ापती, चंदा सैनी, डॉ. अशोक पाठक व रूबिया खान।

कोषाध्यक्ष : सुरेन्द्र सिंघानिया

प्रवक्ता : कृष्ण गोपाल खण्डेलवाल, सुभाष तिवाड़ी, शीला चौधरी व सोहनलाल सुलानिया।

विशेष कार्य प्रभार

नगर निकाय संस्था जिला प्रभारी : घासीराम गुप्ता

सहप्रभारी : सुशील यादव

पंचायत राज संस्थान प्रभारी : श्रीकिशन गुप्ता

सहप्रभारी : अरविन्द यादव

सहकारी संस्था जिला प्रभारी : प्रेमनारायण शर्मा

सहप्रभारी : चन्द्रशेखर दीक्षित

जिला मोर्चा प्रभारी (समस्त) : सुभाष दायमा

सहप्रभारी : दिगम्बर सैनी

जिला प्रकोष्ठ प्रभारी (समस्त) : सुखवंत सिंह

सहप्रभारी : हरीश यादव

जिला प्रशिक्षण प्रभारी : मनोज नम्बरदार

सहप्रभारी : रामबाबू मीणा

जिला मीडिया प्रभारी : दीपक यादव

सहप्रभारी : संजीव शर्मा

जिला सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारी (आईटी) : अंकित जैन

सहप्रभारी : देवेन्द्र यादव

जिला कार्यालय प्रभारी : इन्दरलाल अग्रवाल

सहप्रभारी : आनन्द बेनीवाल

जिला कार्यकारिणी सदस्य : चेलाराम सिंधी, जयभारत सोनी, राजकुमार अड़ानी, राजदुलारी शर्मा, आशा गुप्ता, शकुन्तला देवी मेघवाल, मीना मेघवाल, स्वतंत्रलता बंसल, तारा शर्मा, नेहा गर्ग, उषा रानी शर्मा, प्रदीप जैन, सोनम चौपड़ा, लालसिंह चौहान, अशरफी देवी, तेजपाल शर्मा, ख्यालीराम सैनी, काशी शर्मा, अजय सिंह, पप्पी सैनी, राजेश्वरी शर्मा, विजय लक्ष्मी जैमन, खेरातीलाल शर्मा, नब्बू खां, रतिराम गुर्जर, ब्रह्मानंद शर्मा, सुरेश खण्डेलवाल, संदीप चौधरी, बनेसिंह, रमेश रावत, जितेन्द्र शर्मा एडवोकेट, अनिल गोठलिया, शकुन्तला सोनी, हर्षपाल कौर, सुनीता खाम्बरा, शशि तिवाड़ी व अनीता पांडे।

ये भी पढ़ें

image