
BJP Foundation Day : भाजपा 6 अप्रेल को अपना स्थापना दिवस मनाएगी। यह पार्टी का 45वां स्थापना दिवस है। राजस्थान सहित कई राज्यों व देश में आज भाजपा की सरकार है। भारतीय जनसंघ ने अपने बढ़ते क्रम में भारतीय जनता पार्टी का रुप धारणा किया। 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की नींव रखी गई। अपने स्थापना के साथ ही भगवा का रंग राजस्थान में तेजी से चढ़ा। जिसका परिणाम है कि राजस्थान 1990 से लेकर अब तक करीब 5 बार भाजपा अपनी सरकार बना चुकी है।
भाजपा ने अपने गठन के साथ ही अपने पैर फैलने शुरू किए। वर्ष 1980 में हुए चुनाव में 32 विधायकों ने जीत दर्ज की। कांग्रेस को चौंका दिया। पहली बार वर्ष 1990 में राजस्थान में सत्ता का स्वाद चखा था। भाजपा के 85 विधायकों ने जोरदार जीत हासिल की। भैरोसिंह शेखावत 4 मार्च 1990 को राजस्थान के सीएम बने। 2025 तक राजस्थान में भाजपा ने 5 बार सत्ता संभाली। इसके साथ राजस्थान में एक सिलसिला शुरू हो गया कि एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा राज करेगी। इस वक्त प्रदेश की बागडोर सीएम भजनलाल शर्मा संभाल रहे हैं।
1- 1980 - भाजपा - 32 विधायक जीते।
2- 1985 - भाजपा - 39 विधायक जीते।
3- 1990 - भाजपा+जनता दल गठबंधन - 85 विधायक जीते ।
(भैरों सिंह शेखावत मुख्यमंत्री बने)
4- 1993 - भाजपा - 95 विधायक जीते। और पार्टी की सरकार बनी
( भैरों सिंह शेखावत फिर मुख्यमंत्री)
5- 1998 - भाजपा - 33 विधायक जीते।
6- 2003 - भाजपा - 120 विधायक जीते।
(पहली पूर्ण बहुमत की सरकार, वसुंधरा राजे सीएम बनी)
7- 2008 - भाजपा - 78 विधायक जीते।
8- 2013 - भाजपा - 163 विधायक जीते।
(वसुंधरा राजे दूसरी बार सीएम बनीं)
9- 2018 - भाजपा - 73 विधायक जीते।
10- 2023 - भाजपा - 115 विधायक जीते।
(भजन लाल शर्मा सीएम बनें)
राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीट
राजस्थान में मुख्यमंत्री पद पर सबसे अधिक वसुंधरा राजे का कार्यकाल रहा है। वे 12वीं विधानसभा में 5 वर्ष 3 दिन तक सीएम रहीं। फिर 14वीं विधानसभा में 5 वर्ष 3 दिन तक सीएम रहीं। इस प्रकार कुल 10 वर्ष 6 दिन मुख्यमंत्री के पद पर बनी रहीं। इसके बाद भैरों सिंह शेखावत ने 2 कार्यकाल में 7 वर्ष 281 दिन राज किया। अभी भजनलाल शर्मा राजस्थान के सीएम हैं। 15 दिसंबर 2023 को उन्होंने कार्यभार संभाला था। अभी अपना कार्य बखूबी निभा रहे हैं।
जगदीश प्रसाद माथुर (1980-1981)
हरि शंकर भाभरा (1981-1986)
भंवर लाल शर्मा (1986-1988)
ललित किशोर चतुर्वेदी (1988-1989)
भंवर लाल शर्मा (1989-1990)
रामदास अग्रवाल (1990-1997)
रघुवीर सिंह कोशल (1997-1999)
गुलाब चंद कटारिया (1999-1999)
भंवर लाल शर्मा (2000-2002)
वसुंधरा राजे (2002-2002)
ललित किशोर चतुर्वेदी (2003-2006)
महेश चंद्र शर्मा (2006-2008)
ओम प्रकाश माथुर (2008-2009)
अरुण चतुर्वेदी (2009-2013)
वसुंधरा राजे (2013-2014)
अशोक परनामी (2014-2018)
मदन लाल सैनी (2018-2019)
सतीश पूनिया (2019-2023)
चंद्र प्रकाश जोशी (2023-2024)
मदन राठौड़ (2024-जारी है…)।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 6 से 13 अप्रेल तक कई कार्यक्रम होंगे। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जयपुर शहर और जयपुर देहात (दक्षिण) के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की बैठक में वरिष्ठ नेता राजेंद्र गहलोत ने कार्यक्रमों में हर स्तर पर भागीदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 6 अप्रेल को भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। छह व सात अप्रेल को हर बूथ पर प्राथमिक सदस्यों का और 8 व 9 अप्रेल को विधानसभावार सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन होंगे। 7 से 13 तक स्वच्छता अभियान लाभार्थी सम्मेलन भी होंगे। इस बैठक में विधायक कालीचरण सराफ, बालमुकुंदाचार्य, महापौर सौम्या गुर्जर, जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोती लाल मीणा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
Updated on:
05 Apr 2025 02:53 pm
Published on:
05 Apr 2025 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
