RSSB Update : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से बड़ी खबर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को शीघ्रलिपिक-निजी सहायक ग्रेड सेकंड भर्ती में दूसरे चरण की टंकण एवं आशुलिपि परीक्षण परीक्षा को निरस्त कर दिया। यह परीक्षा 19 और 20 मार्च को आयोजित की गई थी। बताया जा रहा है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को अभ्यर्थियों के विरोध के बाद यह कदम उठाया।