
Safai Karmchari Bharti Update : राजस्थान सरकार या तो हमारी फीस लौटा दो या फिर भर्ती निकाल परीक्षा करो दो। बार-बार भर्ती निकाली जाती है और फीस लेकर आवेदन करवाए जाते हैं। जैसे ही नौकरी की उम्मीद जगती है तो भर्ती रद्द हो जाती है। यह पीड़ा है राज्य के 30 लाख युवाओं की, जो सफाई कर्मचारी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।
राजस्थान के लाखों युवाओं के लिए तीन बार निकल चुकी सफाई कर्मचारी भर्ती दो साल में भी पूरी नहीं हो पाई है। दरअसल, कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 13 हजार 184 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली थी। जिसे अप्रेल-2023 में रद्द कर दिया गया। इसके बाद भजनलाल सरकार ने 24 हजार 797 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसे अगस्त 2024 में रद्द कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर प्रदेश सरकार ने 23 हजार 820 पदों पर निकाली सफाई कर्मचारियों की भर्ती को वापस ले लिया है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में अनुभव प्रमाण-पत्र की बाध्यता लागू की गई थी। इसको लेकर प्रदेशभर में वाल्मीकि समाज ने विरोध शुरू कर दिया था। इसके बाद जयपुर में सफाई कर्मचारियों ने 7 दिन कार्य बहिष्कार कर आंदोलन जारी रखा था। फिर सरकार ने जयपुर में भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने का फैसला किया था।
सरकार युवाओं से मजाक क्यों कर रही है। सरकार और अफसर निष्क्रिय हो चुके हैं। तीन बार रद्द होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। बेरोजगार ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
ईरा बोस, प्रदेशाध्यक्ष, युवा हल्ला बोल
Updated on:
04 Apr 2025 08:31 am
Published on:
04 Apr 2025 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
