अजय शर्मा
Rajasthan Government Job : भजनलाल सरकार ने इस साल के बजट में सवा लाख पदों पर सरकारी भर्तियों की घोषणा कर बेरोजगारों को उम्मीद तो दी है, लेकिन विभागवार पदों की संख्या स्पष्ट नहीं करने से राजस्थान के 30 लाख से अधिक बेरोजगार असमंजस में हैं। बेरोजगारों को शिक्षा, चिकित्सा, राजस्व और ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों में बड़ी भर्तियों का इंतजार है, लेकिन भर्तियों का कैलेंडर जारी नहीं होने से उम्मीदवार असमंजस में हैं। बेरोजगारों की मांग है कि सरकार को बजट में घोषित सवा लाख भर्तियों का विभागवार कैलेंडर जारी करना चाहिए, ताकि वे अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकें।