Rajasthan Govt Jobs : राजस्थान में सरकारी नौकरियों में भर्ती की घोषणा को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार 4 अप्रैल को एक बैठक बुलाई है। यह बैठक शुक्रवार शाम 5 बजे होगी। इस बैठक में सूबे के सभी विभागों के एसीएस, प्रमुख सचिव, विभागाध्यक्ष और अन्य बड़े अफसर शामिल होंगे। ऐसी चर्चाएं हैं कि इस बैठक के बाद सीएम भजनलाल सरकारी नौकरियों में भर्ती परीक्षाओं को लेकर घोषणा कर सकते हैं। बैठक में भर्ती नियमों में सुधार, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और समयबद्ध नियुक्तियों को लेकर भी कुछ बड़े फैसले किए जाने की संभावना है।