राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से वाहन चालक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी की गई। दसवीं पास स्तर की इन भर्तियों में युवाओं के बंपर आवेदन देखने को मिल रहे हैं। इनमें अधिकतर युवा ऐसे हैं, जो स्नातक, बीएड, एमएड हैं। हाल ही बोर्ड की ओर से दसवीं स्तर की पशु परिचर परीक्षा में भी डिग्रीधारी युवाओं की कतार देखी गई।