राजगढ़. ब्यावरा. ब्यावरा के लोधीपुरा गांव में लोधा (लववंशी)समाज के विवाह सम्मेलन के पूर्व स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और प्रशासन की मुश्तैदी के चलते 12 नाबलिग बच्चों का बाल विवाह होने से बच गया।
लोधीपुरा में शुक्रवार शाम हुए इस सम्मेलन के पूर्व किसी स्थानीय ग्रामीण या अन्य व्यक्ति ने गुप्त रूप से कलेक्टर को सूचित कर सम्मेलन में छह नाबलिग जोड़ो का विवाह होने की जानकारी दी।
इसके बाद कलेक्टर ने महिला सशक्तिकरण अधिकारी और ब्यावरा एसडीएम को इस मामले की जानकारी दे इन विवाह को किसी भी प्रकार से रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद सम्मेलन के पूर्व सुबह सुबह ब्यावरा एसडीएम अंजली शाह और महिला सशक्तिकरण की टीम सदस्यों ने पुलिस बल के साथ लोधीपुरा गांव पहुंच वहां होने वाले सभी छह बाल विवाह की प्रक्रिया को रूकवाते हुए नाबालिगो के अभिभावकां से आगे से बाल विवाह नहीं करवाने का पंचनामा भी तैयार करवाया।