
- राजस्थान भाजपा का मिशन 2023 फतह - गहलोत सरकार के कार्यकाल का जारी है विरोध - जन आक्रोश अभियान पकड़ रहा रफ़्तार - आज जमवारामगढ़ और विराटनगर में होंगी सभाएं - विस्तारक वर्ग को भी दी गई है ज़िम्मेदारी
जयपुर।
गहलोत सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल का विरोध जताने के लिए प्रदेश भाजपा का जन आक्रोश अभियान जारी है। इसी क्रम में आज जयपुर ग्रामीण में जन आक्रोश सभाएं रखी गई हैं। प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया जमवारामगढ़ और विराटनगर की अलग-अलग जनाक्रोश सभाओं में शामिल होंगे। इन सभाओं में स्थानीय नेताओं की भी मौजूदगी रहेगी।
जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां पहले जमवारामगढ़ में सुबह 11 बजे और फिर दोपहर 12:15 बजे विराटनगर में जनाक्रोश महासभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे अलवर के बहरोड पहुंचकर धर्मचंद गांधी महाविद्यालय में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
दो दिन का रहेगा वागड़ प्रवास
प्रदेशाध्यक्ष पूनिया 5 और 6 जनवरी को दो दिवसीय वागड़ क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यहां वे जन आक्रोश सभाओं में शामिल होंगे।
विस्तारक वर्ग को दिया 'गुरु मंत्र'
मिशन 2023-2024 विजय संकल्प को लेकर मंगलवार को पुष्कर में आयोजित प्रदेश विस्तारक अभ्यास वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने 'गुरु मंत्र' दिया। विस्तारक वर्ग को संगठन की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही राज्य की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने को कहा गया है। वहीं केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से निरंतर संवाद बनाए रखने पर
भी विशेष जोर देने की अपील की गई है।
''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 2023 में राजस्थान में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी। जबकि 2024 में प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी, जिसमें देशभर में 300 से अधिक लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत के साथ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।''- डॉ सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा
Published on:
04 Jan 2023 10:41 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
