6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की जनआक्रोश यात्रा: 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे रथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिखाएंगे हरी झंडी

सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में 4 से 14 दिसंबर तक रथयात्राएं निकलेंगी। इसमें 75 हजार किलोमीटर यात्रा होगी। सभी रथों पर शिकायत पेटी भी रहेगी।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Hiren Joshi

Nov 29, 2022

BJP Jan aakrosh Yatra In Rajasthan Will Visit in 200 constituencies

भाजपा की जनआक्रोश यात्रा: 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे रथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिखाएंगे हरी झंडी

जयपुर. राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा पूरे राजस्थान में जन आक्रोश रैलियां और रथयात्राओं का आयोजन करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर आकर जनआक्रोश रथ रवाना करके सरकार के विरोध में अभियान शुरू करेंगे। रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इन कार्यक्रमों की औपचारिक घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने जनआक्रोश रैलियों के लिए गीत, आरोप पत्र, पोस्टर के साथ ही वेबसाइट की लॉन्चिंग की और जनता को जोड़नेे के लिए मिस्डकॉल नंबर जारी किया।

कार्यक्रम में पूनिया ने बताया कि 1 दिसंबर को नड्डा जयपुर से जिलों के लिए 51 रथों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 17 दिसंबर को कांग्रेस सरकार के गठन को चार साल पूरे हो जाएंगे। इन चार साल में जनता कानून व्यवस्था से लेकर हर मुद्दे पर परेशान रही है। ऐसे में आमतौर पर सरकारों के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी होती है लेकिन इस बार राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश है। इसलिए भाजपा जन आक्रोश रथ यात्राएं निकालेगी।

पूनिया ने बताया कि सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में 4 से 14 दिसंबर तक रथयात्राएं निकलेंगी। इसमें 75 हजार किलोमीटर यात्रा होगी। सभी रथों पर शिकायत पेटी भी रहेगी। जिसमें लोग अपनी समस्याएं लिखकर देंगे। जबकि 20 हजार चौपाल और नुक्कड़ सभाएं होंगी। इसके बाद 14 से 20 दिसंबर तक जनआक्रोश सभाएं होंगी। इन दोनों कार्यक्रमों में प्रदेश के 2 करोड़ लोगों से सम्पर्क किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया, उपनेता राजेंद्र राठौड़, राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता मेघवाल सहित प्रदेश की टीम मौजूद रही। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मौजूद नहीं थी। इस पर पूनिया से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पूर्व में इससे जुड़ी मीटिंग में राजे और राज्य के केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पूरी कोर कमेटी को बुलाया गया था लेकिन अलग-अलग कारण से सभी नहीं आ पाते हैं। प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने संचालन किया।

आरोप पत्र में मुख्य मुद्दे

भाजपा ने सरकार के चार साल के कार्यकाल में विभिन्न घटनाओं, रिपोर्ट को लेकर आरोप पत्र जारी किया है। इसमें उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड से लेकर कानून और व्यवस्था, महिला अत्याचार, युवाओं के रोजगार, पेपर लीक मामले, स्वाथ्य सेवाओं, एससी एसटी अत्याचार से जुड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए मुद्दे उठाए गए हैं।

स्पीकर की दया से चल रही सरकार

मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने विधायकों के त्यागपत्र के मुद्दे पर कहा कि जल्दी नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में फिर से स्पीकर से मिलेंगे। सरकार स्पीकर की दया पर ही चल रही है। स्पीकर सी.पी. जोशी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है। सरदारशहर उपचुनाव को लेकर को लेकर दावा किया कि जनता एक ही परिवार से परेशान है और इस बार बदलाव होगा।