6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के दिग्गज नेता Hari Shankar Bhabhra का निधन, CM भजनलाल समेत बड़े नेताओं ने जताया शोक

Hari Shankar Bhabhra Passed Away: बीजेपी के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे हरिशंकर भाभड़ा का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से बीमार चलने के बाद एक निजी अस्पताल में देर रात भाभड़ा ने अंतिम सांस ली।

less than 1 minute read
Google source verification
bjp_flag.jpg

Rajasthan Former Deputy CM Passed Away: बीजेपी के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे हरिशंकर भाभड़ा का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से बीमार चलने के बाद एक निजी अस्पताल में देर रात भाभड़ा ने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। भाभड़ा रतनगढ़ से विधायक रहने के साथ ही दो बार विधानसभा अध्यक्ष और एक बार उपमुख्यमंत्री रहे।

भाभड़ा का जन्म 6 अगस्त 1928 को नागौर जिले के डीडवाना में हुआ था। उन्होंने नागपुर लॉ कॉलेज के साथ-साथ प्रभाकर, हिंदी भाषा संघ हाई स्कूल, नागपुर से कला स्नातक और कानून की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 16 मार्च 1990 से 5 अक्टूबर 1994 तक (दो बार) विधानसभा अध्यक्ष का पद संभाला। 1985, 1990 और 1993 में चूरू जिले के रतनगढ़ से राज्य विधान सभा चुनाव जीता। 6 अक्टूबर 1994 से 1 दिसंबर 1998 तक राजस्थान के उपमुख्यमंत्री भी रहे। वित्तीय मामलों के एक्सपर्ट भाभड़ा आर्थिक नीति और सुधार परिषद के उपाध्यक्ष रहे हैं। भाभड़ा 1978-84 में राज्य सभा के सदस्य थे, साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोषाध्यक्ष और भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। भाभड़ा 1981 में प्रदेशाध्यक्ष बने और जनवरी 1986 तक प्रदेश में बीजेपी की कमान संभाली थी।

कई वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीट कर जताया शोक
भाभड़ा के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर संवेदना जताई है। सीएम के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गजेंद्र सिंह शेखावत, जेपी नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल, स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती, सुभाष महरिया, वनिता सेठ, राजकुमार रिणवा, चंद्रमोहन मीणा समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।