29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव : विद्याधर नगर में भाजपाईयों ने थामा कांग्रेस का दामन

विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में कई भाजपा नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है।

less than 1 minute read
Google source verification
विद्याधर नगर में भाजपाईयों ने थामा कांग्रेस का दामन

विद्याधर नगर में भाजपाईयों ने थामा कांग्रेस का दामन

जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में कई भाजपा नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। वहीं करीब आधा दर्जन निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों ने कांग्रेस ज्वॉइन की है। विद्याधर में भाजपा नेता पवन जागिंड़, अजय बोहरा, रूपेंद्र सिंह, नवीन सिंह खंडेलवाल, लेखराज जागिड़, बसंत जागिड़ और कैलाश जागिड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

वहीं निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी वार्ड नंबर 39 से रणवीर सिंह खंगारोत, वार्ड 36 से अंशुल शर्मा, वार्ड 34 से विनीत चौधरी, वार्ड 31 से लेखराज, वार्ड 30 से विक्की दुलारिया ने कांग्रेस जॉइन की है। करीब दो सौ से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस पार्टी को ज्वॉइन किया।

इन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल को देखकर कांग्रेस पार्टी में आए है। क्योंकि सीताराम अग्रवाल से मिलना आसान है। लेकिन भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी से मिलना भी आसान नहीं है। ऐसे में क्षेत्र का विकास कैसे होगा, यह बात तो अलग है।

कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल सोमवार को दिवाली की राम राम करने लोगों के बीच पहुंचे। इस दौरान अग्रवाल ने लोगों के साथ जनसंवाद भी किया। इस दौरान विद्याधर नगर, झोटवाड़ा व अन्य स्थानों पर अन्नकुट प्रसादी कार्यक्रम में भी अग्रवाल ने भाग लिया। अग्रवाल ने मुरलीपुरा, विद्याधर नगर, बढारणा, नींदड़, जमुनापुरी, सूर्य नगर, गणेश नगर व अन्य इलाकों में जनसपंर्क किया।