Rajasthan Election 2023 : Rajasthan BJP : भाजपा की दूसरी सूची लेकर मंगलवार को दिल्ली में मंथन होगा। यह मंथन केन्द्रीय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हो सकता है।
जयपुर। Rajasthan Election 2023 : भाजपा की दूसरी सूची लेकर मंगलवार को दिल्ली में मंथन होगा। यह मंथन केन्द्रीय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हो सकता है। इसके बाद संभवत: यह कोर ग्रुप केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकता है। प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के सदस्यों को दोपहर में दिल्ली बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इस दौरान 80 से 100 सीटों पर चर्चा हो सकती है।
भाजपा ने चुनाव आचार संहिता लगने के बाद कुछ ही घंटों में पहली सूची जारी कर दी थी। दूसरी सूची को लेकर चर्चा थी कि नवरात्र शुरू होते ही सूची जारी कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि पहली सूची को लेकर मचे बवाल को देखते हुए सूची में समय लग रहा है। पार्टी यह आकलन करने में जुटी हुई है कि बगावत कितने दिन तक चल सकती है और कहां-कहां नुकसान पहुंचा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में होने वाली बैठक में चर्चा होगी।
केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक का इंतजार
सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा के साथ बैठक में नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शैड्यूल को देखते हुए यह बैठक होगी। पीएम को समय िमला तो बैठक मंगलवार रात ही िदल्ली में हो सकती है। अन्यथा यह बैठक 18 के बाद कभी भी हो सकती है।
बैठक में ये रहेंगे मौजूद
प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, सह चुनाव प्रभारी नितिन पटेल, कुलदीप विश्नोई, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौघरी।