पूर्व में सांसद और केंद्रीय मंत्री रहने के कारण पायलट का खासा दबदबा है। सीएम गहलोत का भी बरसों पुराने कांग्रेसियों, कार्यकताओं में प्रभाव कायम है। जिले में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, पुष्कर, नसीराबाद, किशनगढ़, ब्यावर, केकड़ी, मसूदा शामिल हैं। गत चुनाव के समय पायलट पीसीसी चीफ थे। लिहाजा जिले की सभी सीट पर उनकी पसंद से प्रत्याशियों को टिकट मिले, हालांकि कांग्रेस मसूदा और केकड़ी सीट ही जीत पाई। शेष सीट पर उसे हार का सामना करना पड़ा। सीएम अशोक गहलोत का प्रभाव जिले की आठों विधानसभा सीट पर है। संगठन और शीर्ष स्तर पर गुटबाजी के चलते ही कांग्रेस कई सीट कम अंतर से हार रही है।