प्रमुख दल कांग्रेस व भाजपा में टिकट तय नहीं करने के पीछे बड़ी वजह यह भी है कि एक-एक सीट पर जिताऊ उम्मीदवार तलाशा जा रहा है। कांग्रेस विभिन्न एजेंसियों से सर्वे कराने से लेकर संगठन का पैनल तैयार करने की प्रक्रिया कई बार हो चुकी है, लेकिन एक भी सीट पर नाम घोषित नहीं किया। पार्टी के सर्वे व कार्यकर्ताओं की लम्बी सूची को देखकर आलाकमान भी तय नहीं कर पा रहा है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में कांग्रेस पत्ते खोल सकती है।