7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस से अल्पसंख्यक समुदाय त्रस्त, गहलोत सरकार ने किया धोखा

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल्ला कुट्टी ने कहा कि भारत में रह रहे सभी सवा सौ करोड़ जनता का डीएनए एक है। जहां पर किसी प्रकार का हिंदू—मुस्लिम का मतभेद नहीं है। सात वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के लिए कई योजना चलाई है। कुट्टी रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में बोल रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Aug 08, 2021

कांग्रेस से अल्पसंख्यक समुदाय त्रस्त, गहलोत सरकार ने किया धोखा

कांग्रेस से अल्पसंख्यक समुदाय त्रस्त, गहलोत सरकार ने किया धोखा

जयपुर।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल्ला कुट्टी ने कहा कि भारत में रह रहे सभी सवा सौ करोड़ जनता का डीएनए एक है। जहां पर किसी प्रकार का हिंदू—मुस्लिम का मतभेद नहीं है। सात वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के लिए कई योजना चलाई है। कुट्टी रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में बोल रहे थे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि अल्पसंख्यकों का रुझान भाजपा की ओर ज्यादा बढ़ रहा है। इस समय में कांग्रेस सरकार से अल्पसंख्यक समुदाय बहुत ही त्रस्त है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम .सादिक खान ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार का अल्पसंख्यक विरोधी चेहरा सामने आया है। उन्होंने वकील कोटे से एएजी में भी अल्पसंख्यक समाज को वंचित रखा। पूर्व में भी अन्य सेवाओं से आईएएस बनाने में उन्होंने अल्पसंख्यक समाज को दरकिनार किया।

समापन सत्र में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू नहीं करके कांग्रेस ने एक बार अल्पसंख्यक समाज को धोखा दिया। पूर्व सांसद व अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री साबिर अली व मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरान व वंदे मातरम से शुरू की गई। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, इकराम रशीद कुरैशी ने किया। इस मौके पर सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व स्थाई आमंत्रित कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान दरगाह कमेटी अजमेर चेयरमैन अमीन पठान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुल मोहम्मद मंसूरी, फिरोज खान, डॉत्र मजीद मलिक कमांडो, पूर्व चेयरमैन हिदायत खा धोलिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग