कार्यवाहक महापौर कुसुम यादव ने कहा कि जयपुर हेरिटेज निगम में अब रामराज्य स्थापित होगा। पहले विधायक व पार्षद सभी परेशान थे, लेकिन आज विधायक व पार्षद सब खुश हैं। जयपुर को स्वच्छता में नंबर वन पर लाना प्राथमिकता रहेगी। जो भी अधिकारी- कर्मचारी भ्रष्टाचार को किसी भी तरह से बढ़ावा देगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।