विधायक कालीचरण सराफ ने विधानसभा में कहा कि मुख्य सचिव और डीजीपी, इन दोनों को सचिवालय या मुख्यमंत्री की बैठक में पहुंचने में भी वक्त लग जाता है। दोनों के दो-दो, छह-छह हजार वर्ग गज में बने बंगलों को आप खाली करवाइए और एसएमएस हॉस्पिटल को दीजिए। इनको मुख्यमंत्री के पास मंत्रियों के लिए आरक्षित बंगलों में से दीजिए। ऐसे बंगलों में शिफ्ट कीजिए, जिससे कि सरकार का काम पड़े तो जल्दी पहुंच सके। किसी विधायक के टोकने पर कहा कि- करवा लीजिए खाली, सभी अपनी सरकार के लोग हैं।