
,,
जयपुर। राजधानी जयपुर के सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प यात्रा के पहुंचने पर एमबी गार्डन में रणजीत सिंह सोडाला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजस्थान भाजपा के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह और जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में हजारों की संख्या में जनसमूह उमड़ा। इस मौके पर सोडाला ने 200 युवाओं ने भाजपा मैं शामिल करवाया और 200 बच्चियों के सुकन्या खाते खुलवाए। भारत माता की संजीव झाकी भी सजाई गई। इस मौके भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद और क्षेत्र में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा को पूरे प्रदेश में भरपूर समर्थन मिल रहा है लोग इस बार भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं। राजस्थान को विकास के मामले में आगे बढ़ाने के लिए परिवर्तन की लहर चल रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में यहां भी भाजपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वादों पर खरी नहीं उतरी । कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम हुई है, हर तरफ अराजकता का माहौल है, अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, बुनियादी सुविधाओं के लिए जनता तरस रही है, भ्रष्टाचारियों के हौंसले बुलंद हैं भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। वहीं केंद्र सरकार की प्रशंसा करते हुए सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश नई ऊंचाइयों छू रहा है,अंतरिक्ष हो या राजनीतिक पटल पूरे विश्व में आज सिर्फ भारत की चर्चा है। भारत आज विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह सब प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच और आर्थिक स्तर पर किए जा रहे अथक प्रयासों का नतीजा है।
रणजीत सिंह सोडाला ने कहा कि भाजपा सरकार आते ही प्रदेश में हर तरफ विकास को गंगा बहेगी, सिविल लाइंस क्षेत्र में भाजपा का प्रत्याशी जीता तो यहां की हर समस्या का समाधान होगा। पानी बिजली, सड़क से लेकर महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दे पहली प्राथमिकता होंगे। सोडाला ने कहा कि कांग्रेस के राज में इस क्षेत्र की जनता त्रस्त है।
Published on:
19 Sept 2023 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
