12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

मैं हूं भाजपा से मुख्यमंत्री पद का दावेदार, भाजपा कार्यालय पहुंचे एक शख्स ने 50 रुपए के स्टाम्प किया आवेदन

भाजपा में मुख्यमंत्री पद के दर्जनों दावेदार हैं। कांग्रेस नेता हमेशा यह बयान देती आए हैं। इस बयान का खुद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी समर्थन किया है। मगर बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर मुख्यमंत्री पद के लिए एक नया ही दावेदार सामने आया।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jan 19, 2022

मैं हूं भाजपा से मुख्यमंत्री पद का दावेदार, भाजपा कार्यालय पहुंचे एक शख्स ने 50 रुपए के स्टाम्प किया आवेदन

मैं हूं भाजपा से मुख्यमंत्री पद का दावेदार, भाजपा कार्यालय पहुंचे एक शख्स ने 50 रुपए के स्टाम्प किया आवेदन

जयपुर।

भाजपा में मुख्यमंत्री पद के दर्जनों दावेदार हैं। कांग्रेस नेता हमेशा यह बयान देती आए हैं। इस बयान का खुद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी समर्थन किया है। मगर बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर मुख्यमंत्री पद के लिए एक नया ही दावेदार सामने आया। यह अनजान शख्स भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के पास पहुंचा और 50 रुपए के स्टाम्प पर भाजपा के मुख्यमंत्री पद दावेदारी जताई। यह देख पूनियां भी चौंक गए और उनसे भी जवाब देते नहीं बना।

यह शख्स है सरदारशहर निवासी शंकर नाथ जोगी। जोगी ने खुद को सरदारशहर विधानसभा सीट से खुद को सबसे प्रबल दावेदार बताया। वह पूनियां और अन्य नेताओं को जीत का गणित भी बताने लगा। बात यहीं तक होती तो ठीक थी, लेकिन थोड़ी ही देर में जोगी ने एक 50 रुपए का स्टाम्प निकाला और पूनियां का थमा दिया। इस स्टाम्प में जोगी ने खुद को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार बताया। जोगी ने दावा किया की उसे सरदारशहर से टिकट दिया तो वह 100 प्रतिशत जीतेगा।

आपको बता दें कि भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नेताओं के नाम चल रहे हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, खुद प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत वो प्रमुख नाम हैं, जो हमेशा सामने आते आए हैं। मगर इनसे इतर शंकर नाथ जोगी ने अपनी दावेदारी जताकर सभी को हैरान कर दिया है। यही नहीं संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सरीखे नेताओं की उपस्थिति में दावेदारी जताने वाले जोगी की हिम्मत की कुछ नेता दाद दे रहे थे। वहीं कुछ नेताओं की हंसी छूट रही थी।