5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह बोले- राजस्थान सरकार विफल, अब इसकी उल्टी गिनती शुरू

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने राजस्थान पत्रिका से बात की। राज्य के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी की उदासीनता, पार्टी के अंदर विरोधाभाष से लेकर आगामी तैयारी पर सिंह ने खुलकर बात की।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Hiren Joshi

•

Updated: 13 Oct 2022, 12:27 PM IST

BJP Rajasthan In Charge Arun Singh Interview In Rajasthan Patrika

भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह बोले- राजस्थान सरकार विफल, अब इसकी उल्टी गिनती शुरू

हीरेन जोशी.

राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। चुनावों में 14 माह शेष हैं। राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की धड़ेबंदी खुलकर सामने आ रही है। इस बीच राज्य में भारतीय जनता पार्टी की गतिवधियां एकाएक बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लगातार दौरे हो रहे हैं। राजस्थान में शीर्ष नेतृत्व के आंख कान माने जाने वाले प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह बुधवार को जयपुर में थे। सिंह ने इस दौरान राजस्थान पत्रिका से बात की। राज्य के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी की उदासीनता, पार्टी के अंदर विरोधाभाष से लेकर आगामी तैयारी पर सिंह ने खुलकर बात की। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश

सवाल- राजस्थान में हाल ही में लगातार केंद्रीय नेताओं का अचानक से आना शुरू हो गया है। जबकि अभी चुनाव में समय है। क्या कोई अलग तैयारी चल रही है?

जवाब- पार्टी के नेता देशभर में जनता के बीच साल भर जाते रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए राजस्थान शुरू से ही महत्वपूर्ण रहा है। यहां शुरू से ही हमारा मजबूत आधार रहा है। हमारे शीर्ष नेता राजस्थान से विशेष लगाव रखते हैं इसलिए कार्यक्रम बनते रहते हैं। यह राजस्थान की जनता से जुड़ाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पूर्व ही आबूरोड में मात्र कुछ देर के लिए ही राज्य की जनता से जो आत्मीयतापूर्ण संवाद किया था वह इस जुड़ाव की मिठास है।

सवाल- राज्य सरकार में विधायकों की धड़ेबंदी और मुख्यमंत्री पद की खींचतान के बावजूद इस बार भाजपा यहां उदासीन क्यों है?

जवाब- इस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। हर स्तर पर विरोधाभाष है। इतनी दुर्बल सरकार इतिहास में किसी राज्य में नहीं रही है। अब चार-पांच माह ही हैं। इसके बाद धीरे-धीरे चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हम 2023 में जबरदस्त बहुमत से जीतेंगे। यह अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास है और राजस्थान में यह सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है।

सवाल- विरोधाभाष तो राज्य भाजपा में भी खूब हैं, सब अपनी ढपली अपना राग बजा रहे हैं

जवाब- राजस्थान भाजपा में एक भी नेता ने दूसरे नेता के खिलाफ कोई बयान दिया हो तो बताएं। सब लोग पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं। वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। अगर वे कार्यक्रम कर रही हैं तो पार्टी के लिए कर रही हैं। सतीश पूनिया पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। मैं भी कहीं जाता हूं तो पार्टी के लिए जा रहा हूं। सब विधायक सांसद भी अलग-अलग कार्यक्रम करते हैं तो इसमें विरोधाभाष कहां है। हम सब मिलकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

सवाल- अभी बीकानेर में देवीसिंह भाटी केे भाजपा में शामिल होने को लेकर विरोध के स्वर सुनाई दिए।

जवाब- पार्टी में शामिल होने की एक प्रक्रिया है। इसके लिए फोरम है। यहां भी अर्जुनराम मेघवाल, वासुदेव देवनानी को यह दायित्व दिया गया है कुछ और लोग इसमेें शामिल होंगे। यह फोरम स्क्रूटनी करेगा और प्रदेश संंगठन निर्णय करेगा कि किसे शामिल करना है। मौजूदा विषय की कहीं चर्चा नहीं हुई है।

सवाल- इस समय पार्टी के कार्यक्रमों, कार्यालयों और नेताओं के आस-पास जो भीड़ आ रही है वह टिकटार्थियों का जुटना माना जा रहा है। पार्टी के लिए टिकट के मापदंड क्या होंगे?

जवाब- ऐसा कुछ नहीं है। हर जगह कार्यकर्ता आ रहे हैं और जनता उमड़ रही है। हमारे यहां टिकट की प्रक्रिया है। केंद्रीय चुनाव समिति ही इसमें निर्णायक रहती है।

सवाल- आप कर्नाटक के भी प्रभारी हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय वहां परवान पर है। भाजपा इसे किसी रूप में ले रही है।

जवाब- राहुल गांधी की यात्रा का कर्नाटक में कोई असर नहीं है। यह भारत जोड़ो नहीं बल्कि कांग्रेस तोड़ो यात्रा है। कर्नाटक में यात्रा को लेकर कोई उत्साह नहीं है। कर्नाटक में हम बी.एस.येदियुरप्पा के मार्गदर्शन में फिर से सरकार बनाएंगे। बसवराज बोम्मई ने जो काम किए हैं उनसे हर वर्ग को लाभ मिला है। वहां राज्य और केंद्र सरकार के कार्यों से हर वर्ग खुश है।

सवाल- भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में भी आएगी, इसकी तैयारियां चल रही हैं। इसका यहां क्या असर देखते हैं?

जवाब- राजस्थान में जब यात्रा आएगी उससे पहले राहुल यहां के सवालों का जवाब दें? कर्जा माफ का वादा किया था, कितने किसानों का ऋण माफ हुआ, बेरोजगारों को रोजगार का क्या हुआ, कानून और व्यवस्था के दावों पर क्या हुआ? महिला अत्याचार के सवालों का जवाब दें। राहुल गांधी यहां आएंगे तो हमारे लिए अच्छा है। हम सब प्रश्र दुबारा से खड़े करेंगे। यात्रा में कन्हैया कुमार हैं जो देश के टुकड़े करने की बात करते हैं।यह जोडऩे की नहीं तोडऩे की यात्रा है।