
सेवा करो, पुरस्कार पाओ, क्या है राजस्थान भाजपा का नया प्लान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत हो रही है। दो अक्टूबर को गांधी जयंती तक चलने वाले इस पखवाड़ा में विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम होंगे। पहले दो दिन यानि 17 और 18 सितंबर को रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मगर इस बार पार्टी ने पखवाड़ा में अच्छा काम करने वाले मंडलों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस नई घोषणा को 2023 के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
दरअसल, पार्टी इस पखवाड़ा के जरिए मंडलों की ताकत आजमाएगी। प्रदेश नेतृत्व की नजर है कि आखिर मंडल इन कार्यक्रमों को कितना सफल बना सकते हैं। खासकर रक्तदान, टीबी रोगियों की सेवा, देश में निर्मित उत्पादों की खरीद और खादी उत्पादों की खरीद के जरिए पार्टी यह पता लगाएगी कि मंडल अध्यक्षों का अन्य नेता कितना कहना मान रहे हैं। इससे यह भी पता लग जाएगा कि जिन मंडल अध्यक्षों के कार्यकलापों के खिलाफ शिकायतें हैं, वो कितनी सच हैं। इसी मकसद को ध्यान में रखकर इस बार पुरस्कार का प्रावधान किया गया है।
आ सकती है बदलाव की बयार
पखवाड़ा में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले मंडल अध्यक्षों और उनकी टीम पर संकट भी आ सकता है। पखवाड़ा में किए प्रदर्शन के आधार पर कई मंडलों में बदलाव भी किया जा सकता है। पार्टी पहले ही कह चुकी है कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कई जगहों पर बदलाव भी किए गए हैं, ऐसे में यह पखवाड़ा संगठन के लिहाज से बहुत मजबूत रहने वाला है।
यह भी पढ़ें : कौन होगा राजस्थान भाजपा का अगला अध्यक्ष....ब्राह्मण या दलित
यूं होंगे कार्यक्रम
-17 और 18 सितंबर को रक्तदान शिविरों का आयोजन
-19 और 20 सितंबर को कोरोना बूस्टर डोज के लिए कार्यकर्ता लोगों को प्रेरित करेंगे। इस दौरान टीबी रोगियों की सेवा भी जाएगी
-21 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल के राजनीतिक करियर पर आधारित प्रदर्शनी का जिला स्तर पर आयोजन किया जाएगा
-22 और 23 सितंबर को प्रदेश भर में लंपी बीमारी नियंत्रण के कार्य किए जाएंगे। जल संरक्षण को गति देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम होंगे
-25 सितंबर को बूथ लेवल पर कमल उत्सव का आयोजन किया जाएगा
-26 और 27 सितंबर को 1 भारत श्रेष्ठ भारत भावना से कार्य होंगे और लोकल फोर वोकल के लिए भाजपा कार्यकर्ता लोकल उत्पाद खरीदेंगे
-28 से 30 सितंबर तक प्रबुद्ध जन और बुद्धिजीवी सम्मेलन होंगे
-2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाएगी
-1 और 2 अक्टूबर को सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
-खादी को बढ़ावा देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 2 अक्टूबर को खादी उत्पाद खरीदे जाएंगे
Published on:
17 Sept 2022 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
