19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा का नया दाव ‘वंदे सरहद’, सीमावर्ती क्षेत्र के 75 स्थानों पर जुटेंगे भाजपाई, ये है प्लान

राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर 'सरहद' पर है। भारत पाक सीमा से सटे सीमावर्ती जिलों के लोगों में पार्टी जोश भरेगी। इसके लिए वंदे मातरम गायन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण का संकल्प कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम को 'वंदे सरहद' नाम दिया गया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

May 24, 2023

भाजपा का नया दाव 'वंदे सरहद', सीमावर्ती क्षेत्रों में गूंजेगा वंदेमातरम

भाजपा का नया दाव 'वंदे सरहद', सीमावर्ती क्षेत्रों में गूंजेगा वंदेमातरम

जयपुर। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर 'सरहद' पर है। भारत पाक सीमा से सटे सीमावर्ती जिलों के लोगों में पार्टी जोश भरेगी। इसके लिए वंदे मातरम गायन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण का संकल्प कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम को 'वंदे सरहद' नाम दिया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत 25 मई को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जैसलमेर के तनोट स्थित घंटियाली मंदिर से करेंगे। राजस्थान से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप 75 स्थानों पर यह कार्यक्रम होगा। इससे पहले भी युवा मोर्चा 'बॉर्डर विलेज कार्यक्रम' आयोजित कर चुका है।

पार्टी का है ये प्लान

राजस्थान में 1 हजार 70 कि.मी. की अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जो प्रदेश के 4 जिलों से लगी हुई है। प्रदेश की 10 विधानसभाएं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है। युवा मोर्चा इन 4 जिलों के कुल 75 स्थानों पर 'वंदे सरहद' कार्यक्रम के जरिए लोगों को भाजपा की तरफ मिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मोदी सरकार की ओर से किए गए कामों का भी बखान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-सुनो आलाकमान, राजस्थान भाजपा में कम नहीं हो रही खींचतान

यूं होने जा रही है शुरुआत

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि देश के सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास प्रधानमंत्री की प्राथमिकता है। सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासी प्रहरी के रूप में हमारी सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इसे ध्यान में रखकर ही यह आयोजन किया जा रहा है। जैसलमेर से कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद अन्य 74 स्थानों पर ये 26 और 27 मई को आयोजित किए जाएंगे।

सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम

वंदे भारत कार्यक्रम में बीकानेर में बीजेपी राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, खाजुवाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता विभिन्न स्थानों पर सम्मिलित होंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ की पोस्ट पर जाकर सैनिकों के सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।