19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा की आक्रोश रैली का आज से आगाज, नड्डा दिखाएंगे 51 रथों को हरी झंडी

सुबह 11बजे राजधानी जयपुर के आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में जनसभा के जरिए भी होगा चुनावी शंखनाद, दशहरा मैदान पर होने वाली जनसभा में 10 हज़ार लोगों की भीड़ का टारगेटजनसभा के जरिए एकजुटता का संदेश भी देगी भाजपा
2 min read
Google source verification
jp_nadda_123.jpg

जयपुर। राज्य की गहलोत सरकार के 4 साल साल पूरे होने के विरोध में प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाले जाने वाली आक्रोश रैली का आज से आगाज हो जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी जयपुर में आक्रोश रैली के लिए तैयार 51 जनाक्रोश को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही जेपी नड्डा आदर्श नगर के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करके चुनावी शंखनाद भी करेंगे। सुबह 11 बजे होने वाली जनसभा में 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है। जयपुर शहर और जयपुर देहात भाजपा इकाई को भीड़ का टारगेट दिया गया था।

जनसभा के जरिए एकजुटता का संदेश भी देगी बीजेपी
वहीं प्रदेश भाजपा की ओर से जनसभा के जरिए भाजपा एकजुटता का संदेश भी देगी। गुटबाजी और धड़ों में बटी बीजेपी के कई नेता एक मंच पर नजर आएंगे। यही वजह है कि जनसभा में कोर कमेटी के अलावा कई अन्य नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी का नाम भी शामिल है। जनसभा के जरिए पार्टी के तमाम नेता गहलोत सरकार के 4 साल की नीतियों और नाकामियों पर भी बरसते हुए नजर आएंगे।

2 दिसंबर से जिलों जाएंगे रथ
2 दिसंबर को आक्रोश रैली के लिए तैयार किए गए रथ सभी जिलों में जाएंगे और उसके बाद 3 और 4 दिसंबर को प्रदेश के सभी 200 विधानसभा के लिए जिलों से रथ रवाना किए जाएंगे। इस दौरान आक्रोश यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी और आक्रोश रैली के लिए लगाए गए प्रभारी और सह प्रभारी भी साथ चलेंगे।

14 से 20 दिसंबर तक हर विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा के दौरान जनसभाएं भी होंगी जिसमें प्रत्येक जनसभा में 5000 की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि आक्रोश रैली के जरिए प्रदेश के तीन करोड़ लोगों तक बीजेपी की पहुंच हो जाएगी। जन आक्रोश यात्रा के जरिए भाजपा 200 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके 7500 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

20 हज़ार चौपाल और नुक्कड़ सभाएं
वही जन आक्रोश यात्रा के दौरान प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में 20 हज़ार नुक्कड़ सभाएं और 20 हज़ार चौपाल के जरिए भाजपा गहलोत सरकार के 4 साल की कथित नाकामियों, किसान कर्ज वादाखिलाफी, बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों को लेकर जनता से चर्चा करेगी।

जनाक्रोश रथ में शिकायत पेटी
जन आक्रोश रैली के लिए तैयार किए गए रथों में शिकायत पेटी भी लगाई गई है, जिसमें आम जनता से मिलने वाली लिखित शिकायतों और सुझावों को इकट्ठा किया जाएगा फिर इन समस्याओं के समाधान के लिए बीजेपी अपने घोषणा पत्र में वादे करेगी। गौरतलब है कि गहलोत सरकार के 4 साल 17 दिसंबर को पूरे हो रहे हैं। इसके विरोध में प्रदेश भाजपा की ओर से सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में आक्रोश रैली निकाली जा रही है, आक्रोश रैली के जरिए भाजपा प्रदेश में 1 साल के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के रण में उतरने की भी तैयारी कर रही है।

इससे पहले 27 नवंबर को प्रदेश भाजपा की ओर से मेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया था जिसमें आक्रोश रैली का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया था और गहलोत सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी जारी किया गया था जिसमें बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसान कर्ज माफी,युवा बेरोजगारी जैसे मुद्दे शामिल किए गए थे।

वीडियो देखेंः- Rajasthan News : 200 विधानसभा क्षेत्र में BJP की जन आक्रोश रैली की तैयारियां