27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत सरकार के खिलाफ मुखर भाजपा, 200 विधानसभा क्षेत्रों में 1 दिसंबर से आक्रोश रैली

आक्रोश रैली को लेकर रविवार को बीजेपी की मेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, सोमवार को सभी जिलों में होगी बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 27 Nov 2022, 11:32 AM IST

bjp_123.jpg

जयपुर। राज्य की गहलोत सरकार के 17 दिसंबर 4 साल पूरे होने को कुशासन बताते बीजेपी ने गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में 1 दिसंबर से आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। अलग-अलग जिलों में 1 दिसंबर से आक्रोश रैली निकाली जाएगी।

आक्रोश गालियों का रोडमैप और तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से रविवार को मेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 3 बजे से भाजपा कार्यालय में होने वाली मेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस को पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व सांसद ओम प्रकाश माथुर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद किरोड़ी मीणा, रामचरण बोहरा भी संबोधित करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जहां भाजपा की आक्रोश रैली का विवरण दिया जाएगा तो वहीं गहलोत सरकार के नाकामियों पर भी भाजपा नेता बरसते हुए नजर आएंगे।

28 नवंबर को सभी जिलों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
बताया जाता है कि रविवार को प्रदेश स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कल 28 नवंबर को सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। रैली के जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को रैली के लिए तैयार किए गए रथों का भी उद्घाटन किया जाएगा। सभी जिलों में आक्रोश रैली के लिए अलग-अलग रथ तैयार किए गए हैं।

प्रदेश स्तरीय रैली हुई स्थगित
वहीं गहलोत सरकार के 17 दिसंबर को हो रहे 4 साल के कार्यकाल के विरोध में भाजपा की जयपुर में 17 दिसंबर को प्रस्तावित महा आक्रोश रैली को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पार्टी के केंद्रीय नेताओं की ओर से हरी झंडी नहीं मिलने के बाद अब रैली का आयोजन नहीं होगा। बताया जा रहा है कि फरवरी या मार्च में जयपुर में प्रदेश स्तरीय आक्रोश रैली का आयोजन किया जा सकता सकता है।

17 दिसंबर को काला दिवस मनाएगी बीजेपी
वहीं 17 दिसंबर को प्रदेश भाजपा की ओर से काला दिवस मनाया जाएगा। पार्टी की ओर से गहलोत सरकार की नीतियों और नाकामियों को लेकर भी ब्लैक पत्र जारी किए जाएंगे।

वीडियो देखेंः- Breaking News : BJP की आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर Jaipur में Meeting आज

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग