27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा की प्रदेश स्तरीय आक्रोश रैली पर सस्पेंस, केंद्रीय नेताओं की नहीं मिली हरी झंडी

17 दिसंबर को जयपुर में प्रस्तावित थी भाजपा की प्रदेश स्तरीय आक्रोश रैली, आज 200 विधानसभा क्षेत्र में होने वाली आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर होगी बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 23 Nov 2022, 10:30 AM IST

bjp_123.jpg

जयपुर। राज्य की गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने के विरोध में 17 दिसंबर को जयपुर में प्रस्तावित भाजपा की प्रदेश स्तरीय आक्रोश रैली पर अब सस्पेंस बढ़ गया है। 17 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय आक्रोश रैली जयपुर में होगी या नहीं इसे लेकर फिलहाल प्रदेश भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि पार्टी के केंद्रीय नेताओं की ओर से जयपुर रैली को अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है जिससे आक्रोश रैली के टलने के आसार हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो 17 दिसंबर को जयपुर में प्रदेश स्तरीय आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा ने कवायद शुरू कर दी थी।

आक्रोश रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई अन्य केंद्रीय नेताओं को भी शामिल होना था लेकिन संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्रीय नेताओं की व्यस्तता के चलते पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने 17 दिसंबर को होने वाली आक्रोश रैली को हरी झंडी नहीं दी है साथ ही इसे आगामी समय के लिए टालने को भी कहा है।

फरवरी या मार्च में हो सकती है आक्रोश रैली
बताया जाता है कि प्रदेश स्तरीय आक्रोश शैली अब फरवरी या मार्च में की दी जा सकती है, पार्टी सूत्रों ने भी इसके संकेत दिए हैं। फरवरी में राजस्थान विधानसभा का भी बजट सत्र जारी रहेगा, इस दौरान भाजपा बजट सत्र के आसपास ही अब इस आक्रोश रैली को कर सकती है।

विधानसभा स्तरीय आक्रोश रैली तैयारियों को लेकर आज बैठक
वहीं 200 विधानसभा क्षेत्रों में 1 दिसंबर से निकलने वाली आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने आक्रोश रैली के प्रभारियों और सहप्रभारियों की आज बैठक बुलाई है। राजधानी जयपुर के सी स्कीम स्थित महावीर स्कूल के प्रांगण में दोपहर 12:15 बजे से आक्रोश रैली के प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक होगी जिसमें प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर प्रभारियों के साथ रैली की तैयारी पर मंथन करेंगे।

जयपुर में 29 नवंबर को होगा रथ का शुभारंभ
वहीं 29 नवंबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा की आक्रोश रैली के तैयार किए गए रथ का शुभारंभ होगा और इस दौरान प्रदेश भाजपा के आला नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। वहीं 30 नवंबर को सभी जिलों में 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयार किए गए रथों का शुभारंभ होगा और 1 नवंबर से विधानसभा स्तरीय आक्रोश रैली का आयोजन शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि राज्य की गहलोत सरकार के 17 दिसंबर को 4 साल पूरे होने जा रहे हैं। गहलोत सरकार के 4 साल के कार्यकाल को काला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान करते हुए बीजेपी ने प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में आक्रोश रैली निकालने जा रही है। आक्रोश रैली के जरिए गहलोत सरकार की गलत नीतियों और फैसलों की जानकारी आमजन को दी जाएगी।

वीडियो देखेंः- Breaking News : BJP की आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर Jaipur में Meeting आज