
भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत का कोई सानी नहीं, रेत से सोना निकालना प्रत्येक कार्यकर्ता का होना चाहिए संकल्प-किरोड़ी लाल मीणा
भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को शक्ति वंदन- महिला स्वंय सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला के (एनआरएलएम) सत्र में कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि राजस्थान लखपति दीदी योजना में देश में सबसे अव्वल रहे, इसके लिए हम सभी को संयुक्त प्रयास करने होंगे। हम सभी को मिलकर शक्ति वंदन अभियान को सफल बनाना है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का कोई सानी नहीं है। रेत से सोना निकालना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का संकल्प होना चाहिए।
इससे पहले उद्घाटन सत्र में प्रदेश महामंत्री और शक्ति वंदन अभियान के प्रदेश प्रभारी मोतीलाल मीणा ने अभियान को लेकर प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक तैयार की गई कार्ययोजना और रूपरेखा के बारे में बताया। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में सार्वजनिक निर्माण, महिला एंव बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक सशक्त करने की दिशा में सबसे अहम कदम प्रतिवर्ष एक हजार महिलाओं को लाभ पहुंचाना है। अभियान की प्रदेश संयोजक पूजा कपिल मिश्रा ने कार्यशाला के दौरान प्रस्तुतीकरण देते हुए अभियान की रूपरेखा के बारे में विस्तार से समझाया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि हमारे विभाग के तहत प्रदेश में करीब एक करोड़ लाभार्थी हैं। जिसमें स्वंय सहायता समूह और एनजीओ भी शामिल हैं। इस दौरान अभियान की प्रदेश टोली से जयपुर जिला प्रमुख रमा चौपड़ा, मेयर सौम्या गुर्जर, एससी मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सहित जिला के प्रमुख पदाधिकारी एवं अभियान से जुडे़ सदस्य उपस्थित रहे।
वो सशक्त है वो भारत की नारी है...
शक्ति वंदन अभियान की राष्ट्रीय संयोजक विजया राहटकर ने कहा कि इस अभियान के तहत देशभर में कार्यशाला आयोजित होंगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत देशभर में एक करोड़ महिला ग्रुप सक्रिय हैं, जिसमें करीब 11 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई हैं। यदि हम सभी प्रत्येक महिला के साथ चार सदस्य और जोड़े तों यह संख्या 44 करोड़ होती है। अभियान के तहत गांव के सरपंच, प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक, सांसद, प्रदेश के मंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की भी भूमिका रहेगी। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने समापन सत्र में कहा कि शक्ति वंदन अभियान अधिकतम सफल अभियान है। यह अभियान स्किल और उद्यमिता से जुड़ा हुआ अभियान है जिससे परिवार और व्यक्ति के जीवन में बदलाव संभव है।
Published on:
17 Jan 2024 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
