
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को हास्यास्पद बताया है। उन्होंने कहा है कि 4 जून तक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ऐसे बयान देकर अपना दिल बहला सकते हैं और खुश हो सकते हैं। चुनाव परिणाम के बाद गहलोत अपने घर से बाहर निकलने एवं प्रदेश की जनता को अपना मुंह दिखाने में शर्म महसूस करेंगे। जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता 5 महीने पहले ही कांग्रेस को आईना दिखा चुकी है।
जिसके नेतृत्व को प्रदेश की जनता ने नकारा है, वे अनर्गल बयानबाजी कर कर जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस की साम्प्रदायिक और जातिवादी सोच के कारण देश पहले ही भारी नुकसान सह चुका है। कांग्रेस देश की आस्था और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि गहलोत सरकार को सत्ता में फिर से काबिज होने का कोई हक नहीं है। उनके साम्प्रदायिक और जातिवादी सोच के कारण देश पहले ही भारी नुकसान सह चुकी है अब और नहीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जो राष्ट्र की सुरक्षा को सुदृढ नहीं कर सकते, हमारी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते, हमारी विरासत और विकास की यात्रा में साथ नहीं चल सकते, उन्हें सत्ता में आने का कोई हक नहीं है, कांग्रेस यह अधिकार खो चुकी है।
Updated on:
11 May 2024 09:48 am
Published on:
11 May 2024 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
