4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया बोले- यू-टर्न लेने में विश्व रेकॉर्ड बनाने की ओर गहलोत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ( Satish Poonia ) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यू-टर्न लेने में गहलोत विश्व रेकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर हैं...
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Jan 14, 2020

poonia-gehlot.jpg

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ( Satish Poonia ) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यू-टर्न लेने में गहलोत विश्व रेकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर हैं। पूनिया ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जिलाध्यक्षों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, जनता के साथ राज्य सरकार ने 13 माह में कितनी गलतियां की, अब आगे कितनी करेगी, यह बताना चाहिए। इससे पूर्व जिलाध्यक्षों की बैठक को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी ने भी सम्बोधित किया।

केंद्र सरकार लाई है मशीनें
पूनिया ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में टिड्डी ने 1.5 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में फसलें चट कर ली। टिड्डी नियंत्रण में राज्य सरकार विफल रही है। टिड्डी से निजात के लिए केन्द्र सरकार ने ब्रिटेन से 10 नई मशीने ली हैं।

वहीं इधर जारी है पक्ष-विपक्ष में वार-पलटवार का सिलसिला
नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने आरोप लगाया है कि शिशुओं की मौतों के लिए पिछली भाजपा सरकार की व्यवस्था जिम्मेदार है। वहीं, भाजपा ने कहा है कि दूसरों पर आरोप लगाकर जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। धारीवाल ने कहा कि वर्ष 2012 में कांग्रेस सरकार ने गायनिक के 45 और शिशुओं के लिए 60 बेड स्वीकृत किए, वे कहां गए? वे होते तो ये हालात नहीं होते। अस्पताल प्रशासन ने 2015 में 8 करोड़ रुपए मांगे, नहीं मिले। वर्ष 2016 में 9.25 करोड़ रुपए, मशीन और उपकरण भी नहीं मिले। वर्ष 2019 में 20 करोड़ मांगे लेकिन एक रुपया भी नहीं दिया गया। अस्पतालों से सौतेला व्यवहार किया गया। कोटा उत्तर के पूर्व विधायक ने पांच साल में 80 लाख रुपए दिए। मैंने पिछले कार्यकाल में एमबीएस और जेकेलोन अस्पताल को 3.54 करोड़ रुपए दिए। अब जेकेलोन अस्पताल को एक करोड़ रुपए जारी कराऊंगा। धारीवाल ने कहा कि अस्पताल जैसी जगह राजनीति करना निदंनीय है। भाजपा के जो नेता यहां आए, उनका व्यवस्था सुधारने में योगदान नहीं रहा। भाजपा शासन में तो इससे ज्यादा बच्चों की मौत हुई। अब भाजपा नेताओं ने दिल्ली से मीडिया को बुलाकर कोटा की बदनामी कराई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग