13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा में सभी सीटे जीतेगी भाजपा : भटनागर

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
लोकसभा में सभी सीटे जीतेगी भाजपा : भटनागर

लोकसभा में सभी सीटे जीतेगी भाजपा : भटनागर

जयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मैदान में उतर चुके है। भाजपा के भरतपुर संभाग प्रभारी भटनागर भरतपुर पहुंचे। जहां भटनागर ने पार्टी के द्वारा चल रहे अभियानों की समीक्षा की। इस दौरान भटनागर के साथ प्रदेश भाजपा नेता अंकेश माथुर भी साथ रहे।

भटनागर ने बताया की आगामी लोकसभा चुनाव को ले कर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी सोशल इंजीनियरिंग व मीडिया के जरिए चुनावो में राज्य की सभी 25 सीटें जीतने का लक्ष्य बना चुकी हैं। विकसित भारत में नए राजस्थान का रोल महत्वपूर्ण रहने वाला है।

भटनागर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए लोगों के साथ धोखा किया। लोगों को योजनाओं के नाम पर भ्रमित किया है। लोगों को सही मायने में योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिला। भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि सबका साथ और सबका विकास। अब राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है ऐसे में प्रदेश का विकास होगा।

इस दौरान भटनागर ने भरतपुर मे विष्णु प्रकाश माथुर को अखिल भारतीय कायस्थ एकता ट्रस्ट का भरतपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग