जयपुर

BJP : सभी के साथ मिलजुल करेंगे काम : नितिन पटेल

BJP Appintment : भाजपा ने गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया है।

less than 1 minute read
Jul 08, 2023
पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल

BJP Appintment : भाजपा ने गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया है। केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया है। पटेल कुलदीप बिश्नोई के साथ यह जिम्मेवारी संभालेंगे। भाजपा ने गुजरात के इस नेता को पहली बार किसी राज्य में चुनाव का प्रभार दिया है।

पत्रिका के साथ बातचीत में 67 वर्षीय पटेल ने कहा कि पहले पार्टी नेताओं के साथ संपर्क किया जाएगा। पार्टी का आभार मानते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की जाएगी। इसके बाद सभी के साथ मिलकर काम किया जाएगा। हालांकि पहले उन्हें राजस्थान की राजनीतिक स्थिति व पार्टी के संगठन को समझना होगा। सभी से परिचय मुलाकात के बाद काम पर लगेंगे।

उल्लेखनीय है कि सितम्बर 2021 में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल व पूरे मंत्रिमंडल को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद में पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने 2022 का गत विधानसभा चुनाव लड़ने से भी इंकार कर दिया था। कई वर्षों तक राज्य के वित्त मंत्री रह चुके पटेल अब राजस्थान की चुनावी राजनीति में अहम भूमिका निभाएंगे।

गुजरात के दो नेताओं को जिम्मेदारी
भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अहम जिम्मेदारी दी है। मांडविया को छत्तीसग़ढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं नितिन पटेल को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Also Read
View All

अगली खबर