19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics : मंदिरों में सभी समाजों के लोगों का प्रवेश हो, बीएल संतोष का बड़ा बयान

BJP Update : भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने जातिवाद और भेदभाव को गलत बताते हुए कहा कि सामाजिक समरसता के लिए सबके साथ समान व्यवहार जरूरी है।

less than 1 minute read
Google source verification
BL Santosh Big Statement People All Communities Should be Allowed to Enter Temples

BJP Update : राजस्थान प्रदेश भाजपा का गुजरात के केवड़िया में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण के आखिरी दिन बुधवार को वक्ताओं ने मंत्रियों-विधायकों को खरी-खरी सुनाते हुए जनता-कार्यकर्ताओं के साथ अच्छे बर्ताव की हिदायत दी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के राम मंदिर प्रकरण का भी एक सत्र में असर दिखाई दिया। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने जातिवाद और भेदभाव को गलत बताते हुए कहा कि सामाजिक समरसता के लिए सबके साथ समान व्यवहार जरूरी है। मंदिरों में सभी समाजों के लोगों का प्रवेश होना चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अपने जन्मदिन पर केक काटने से पहले मंदिर जाने की भी सलाह दी।

हाजिरी बजाने की जगह क्षेत्र में करें काम

बीएल संतोष ने कहा कि हम अपने क्षेत्र की बजाय दूसरी जगहों पर हाजिरी बजाने चले जाते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। अपने क्षेत्र में काम करना चाहिए। विचार परिवार के विभिन्न संगठनों के स्थानीय पदाधिकारियों से सम्पर्क में रहना चाहिए और मंत्री-विधायक बनने के लिए बड़ी जगहों पर जाने की बजाय इन्हीं स्थानीय पदाधिकारियों से संवाद बनाए रखना चाहिए।

कार्यकर्ता का फोन न उठा पाओ तो वापस करो

प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल ने समापन सत्र में कहा कि मंत्री-विधायक कई बार व्यस्त होते हैं तो कार्यकर्ता का फोन नहीं उठा पाते। ऐसे में उन्हें वापस फोन करें। कार्यकर्ता को उसके नाम से पुकारेंगे तो बीच की खाई खत्म होगी। वी. सतीश ने कहा कि फोन उठाओ तो आमजन को यह लगना चाहिए कि विधायक अच्छे से बात करता है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान की भाजपा सरकार पर गोविंद सिंह डोटासरा ने साधा निशाना, जानें क्या-क्या कहा