
घर घर जाकर हाथ से हाथ जोड़ेगे कांग्रेसी नेता, पूछेंगे कि गहलोत सरकार की योजनाओं का लाभ लिया या नहीं
जयपुर। कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में हुई।
ब्लॉक अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि 26 जनवरी से शुरू कर दो माह तक चलने वाले अभियान के तहत बूथ स्तर पर यात्राएं निकाली जाए और इसके बाद घर घर जाकर संपर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जो काम आज किया जाएगा उसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक अध्यक्षों को इस अभियान के तहत जनसमर्थन मिलेगा क्योंकि राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, ओल्ड पेंशन स्कीम, किसान मित्र तथा बिजली के बिलों में सब्सिडी दिए जाने जैसे जनकल्याणकारी कार्य किए गए है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत चर्चा से बड़ा कोई प्रचार-प्रसार का माध्यम नहीं हो सकता इसलिए अधिक से अधिक लोगों के बीच इस अभियान के तहत पहुंचना है।
डोटासरा ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेशाध्यक्ष महत्वपूर्ण होता है उसी प्रकार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी उतने ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आलाकमान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जनता के बीच ब्लॉक अध्यक्ष सेतू का कार्य करते हैं। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में स्थानीय विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रभारी मंत्री, प्रभारी पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि स्थानीय नेताओं से चर्चा कर हर बूथ पर 5 से 7 आदमी चिन्हित कर बूथ कार्यक्रम तैयार करें।
Published on:
17 Jan 2023 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
