9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नालियां अवरुद्ध, सड़क पर जमा गंदा पानी व कीचड़

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

Rajasthan

एक साल से सफाई नहीं होने का आरोप
छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को परेशानी

राजमहल. सतवाड़ा गांव में बनास नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। नालियां अवरुद्ध होने के कारण मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ और गंदगी फैल गई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण रवि पालीवाल, महावीर बैरवा, लादूराम आदि ने बताया कि सीसी रोड के दोनों ओर बनी नालियों की पिछले एक वर्ष से अधिक समय से सफाई नहीं करवाई गई है। इसके चलते नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने के साथ ही जगह-जगह जमा हो गया है। कीचड़ और गंदगी से उठने वाली बदबू के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग पर कीचड़ जमा होने से छात्र-छात्राओं को गंदे पानी के बीच ईंटें रखकर रास्ता पार करना पड़ रहा है। वहीं, कीचड़ में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से गांव में बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। जगह-जगह फैले कीचड़ में दुपहिया वाहन फिसलने से आए दिन चालक चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या से पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अब तक सफाई नहीं करवाई गई है। ऐसे में लोगों में नाराजगी बनी हुई है। कई स्थानों पर ग्रामीण स्वयं अपने स्तर पर गंदगी हटाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने नालियों की तत्काल सफाई करवाकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

राजमहल. सतवाड़ा गांव में बनास नदी मार्ग पर फैली गंदगी व कीचड़ की सफाई करता ग्रामीण।