
कोलकाता/नैहाटी. उत्तर 24 परगना के नैहाटी की दोगाछिया साहेब कॉलोनी में आयोजित रक्तदान शिविर में जगदल के विधायक डॉ. राजेश कुमार ने रविवार को शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आपके रक्त की एक बूंद किसी अनमोल जीवन को बचा सकती है। उन्होंने शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी को मिलकर जनसेवा के ऐसे कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान में अपना योगदान दिया।
Updated on:
04 Aug 2026 06:01 am
Published on:
04 Aug 2026 06:01 am
