4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्तदान शिविर में 56 यूनिट रक्त संग्रह

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 04, 2026

Rajasthan

कोलकाता. पूर्व कलकत्ता नागरिक परिषद एवं बांगुड़ एवेन्यू संसद के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। संस्था की ओर से बताया गया कि शिविर में 56 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, जो लॉयंस क्लब के ब्लड बैंक को प्रदान किया गया। शिविर के उदघाटन समारोह में राजारहाट-न्यूटाउन के विधायक पीयूष कानोड़िया, भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विद्यासागर मंत्री, वरिष्ठ समाजसेवी हरिकिसन राठी, पत्रकार प्रकाश चण्डालिया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सम्बद्ध इन्द्र नाहटा उपस्थित थे। विधायक कानोड़िया सहित सभी वक्ताओं ने दोनों संस्थाओं के सामाजिक सरोकारों की प्रशंसा की और रक्तदान में सहभागी लोगों के योगदान को सार्थक बताया। पूर्व कलकत्ता नागरिक परिषद की अध्यक्ष शशि अग्रवाल, बांगड़ एवेन्यू संसद के अध्यक्ष प्रदीप लुहारीवाला, दोनों संस्थाओं के सचिव संदीप अग्रवाल तथा कैलाश सफ्फर, संयोजक द्वय राजेश गोयल तथा विवेक अग्रवाल तथा लॉयंस क्लब के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय थे। समारोह का संचालन राजकुमार जैन ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रायचन्द सुराना, सीए पवन कुमार अग्रवाल, लॉयन बाबुलाल बंका, बैजनाथ मित्तल, विनोद रूंगटा, उमा सुराना, अर्पिता अग्रवाल सहित कई विशिष्ट जन उपस्थित थे। शिविर में युवा वर्ग ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया और रक्तदान किया।