5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गेंदबाजों ने कराई वापसी, अब पकड़ बनाने का दारोमदार बल्लेबाजों पर

भारत के अनुभवहीन गेंदबाजों ने पहले दिन की गई गलतियों से सबक लेते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जबरदस्त वापसी की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 17 Jan 2021, 7:01 AM IST

jaipur

गेंदबाजों ने कराई वापसी, अब पकड़ बनाने का दारोमदार बल्लेबाजों पर

ब्रिस्बेन. भारत के अनुभवहीन गेंदबाजों ने पहले दिन की गई गलतियों से सबक लेते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जबरदस्त वापसी की। गेंदबाजों के पलटवार से भारतीय टीम ने बारिश से बाधित मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 369 रन पर समेट दी। जवाब में स्टंह्रश्वस तक भारत ने दो विकेट पर 62 रन बना लिए थे। हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुभमन गिल सात रन बनाकर आउट हो गए।

चोटिल सैनी गेंदबाजी को नहीं उतरे
पहले दिन सिर्फ 7.5 ओवर फेंकने के बाद चोटिल होने वाले नवदीप सैनी दूसरे दिन शनिवार को गेंदबाजी करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे। उनके दूसरी पारी में भी गेंदबाजी नहीं करने की संभावना है। टीम प्रबंधन ने कोई जानकारी नहीं दी है।

बारिश: आखिरी 3 दिन डालेगी खलल
बारिश ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के आखिरी तीन दिन भी खलल डालेगी। बारिश के कारण दूसरे दिन नहीं फेंके जा सके ओवरों के नुकसान की भरपाई के लिए आखिरी तीन दिन मैच आधे घंटे जल्द शुरू होगा।

रोहित ने फिर खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाया
भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एकबार फिर बड़ी पारी खेलने का मौका गंवा दिया। रोहित ने 74 गेंदों में छह चौकों के साथ 44 रन बनाए। वह अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन फिर गलती कर बैठे। लियोन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में रोहित बाउंड्री पर कैच थमा बैठे। इससे पहले, रोहित सिडनी टेस्ट में भी वह खराब शॉट खेलकर विकेट तोहेफ में दे चुके थे।