
Police caught consignment of intoxicating syrup being loaded in luxury
जयपुर
जालोर शहर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इक तरफा प्रेम में पागल एक सनकी आशिर ने कथित प्रेमिका का गला काट दिया। तलवार से शरीर पर अन्य जगहों पर भी गंभीर वार किए। खून से सनी हालत मे किशोरी को वहीं छोड़कर वह फरार होने लगा तो गांव वालों के हत्थे चढ़ गया। जालोर में गुरुवार रात की इस घटना के बाद लोगों ने युवक का बुरी तरह पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर किशोरी के शव का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसके बाद शव शव परिजनों को सौंपा जाएगा। माहौल खराब नहीं हो इसे लेकर पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। जांच कर रही आहोर थाना पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी पुरुषोत्तम को अरेस्ट कर लिया गया है। वह बुड़तरा गांव का रहने वाला है।
उसके साथ गांव वालों ने मारपीट की। पुलिस ने बताया कि पुरुषोत्तम एक किशोरी के साथ प्रेम में था। जबकि किशोरी उससे कम ही बात करती थी। कुछ दिन पहले बात करने की बात को लेकर ही दोनो में विवाद हुआ और उसके बाद किशोरी वहां से चली गई। बाद में गुरुवार रात किशोरी जब बाजार से घर लौट रही थी तो गांव के नजदीक ही पुरुषोत्तम ने किशोरी को रोक लिया।
वह कहीं से तलवार से आया और किशोरी से जबरन बातचीत करने की कोशिश की उसे रोकने की कोशिश की। किशोरी ने विरोध किया तो पुरुषोत्तम ने तलवार से उस पर हमला कर दिया और उसे कई जगहों से काट दिया। उसके गले पर भी तलवार मार दी। बाद में जब वह फरार हो रहा था तो गांव वालों ने उसे पीटा और उसक बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
Published on:
16 Dec 2022 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
