7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रह्म शक्ति संघ ने की पहल, होली के पर्व पर पानी की बर्बादी रोकने की अपील

Brahma Shakti Sangh: ब्राह्मण महापंचायत की वर्षगांठ पर ब्रह्म शक्ति संघ के पदाधिकारियों की ओर से गोपालपुरा रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में तिलक होली के पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
brahma_shakti_sangh.jpg

Jaipur News: ब्राह्मण महापंचायत की वर्षगांठ पर ब्रह्म शक्ति संघ के पदाधिकारियों की ओर से गोपालपुरा रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में तिलक होली के पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर विभिन्न ब्राह्मण संगठनों का सम्मान समारोह भी हुआ। अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य होली पर पानी की बर्बादी को रोकने का है।

गुलाल से तिलक लगाकर होली खेलने को प्रेरित करना है। एक साल पहले आयोजित ब्राह्मण महापंचायत के आयोजन में ब्रह्म शक्ति संघ की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उसमें विशेष भूमिका निर्वहन करने वाले ब्राह्मण बंधुओं का सम्मान किया गया। अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रमों के कारण समाज अपना इतिहास बनाता है और भविष्य का निर्माण करता है। जल्द एक विशाल महापंचायत ब्रह्म शक्ति संघ आयोजित करेगा। इससे पहले हर मंदिर और सार्वजनिक जगहों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में आज राजस्थान पत्रिका की तरफ से पत्रिका गेट पर होगी भव्य गुलाल आतिशबाजी, थिरकेंगे शहरवासी

संघ संयोजक सुनील मुदगल ने बताया, कि ब्राह्मण महापंचायत में जिन कार्यकर्ताओं ने अपनी विशेष भूमिका निभाई संघ द्वारा उनको सम्मानित किया गया। ब्रह्म शक्ति संघ के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री बबीता शर्मा, जयपुर जिला अध्यक्ष कुलदीप सिरोलिया, युवा ब्राह्मण नेता साहिल शर्मा, आशीष हाल्दानिया आदि उपस्थित रहे। वहीं विप्र महासभा अध्यक्ष सुनील उदिया, परशुराम सेना अध्यक्ष एडवोकेट अनिल चतुर्वेदी, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पंकज जोशी को सम्मानित किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग