10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Brahmotsav: यज्ञवेदी कुण्ड में तीर्थ का जल ना होने से भगवान ने सूर्य कुण्ड में किया स्नान

वैष्णव पीठ उत्तर तोदाद्रि मठ श्री गलताजी में श्रीवैष्णव मण्डल, रामानुज वेदांत गुरुकुल एवं भक्तों के सहयोग से आयोजित 7 दिवसीय ब्रह्मोत्सव का अवभृथ स्नान के साथ समापन हुआ।

Google source verification

जयपुर. उत्तर भारत की प्रमुख श्री वैष्णव पीठ उत्तर तोदाद्रि मठ श्री गलताजी में श्रीवैष्णव मण्डल, रामानुज वेदांत गुरुकुल एवं भक्तों के सहयोग से आयोजित 7 दिवसीय ब्रह्मोत्सव का अवभृथ स्नान के साथ समापन हुआ।

मण्डल के अध्यक्ष डॉ. लीला पुरुषोत्तम ने बताया कि भगवान श्रीनिवास, श्रीदेवी व भूदेवी का सात दिवसीय ब्रह्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। नित्य वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न उत्सव आयोजित किए गए। सभी भक्तों को तीर्थप्रसाद, गोष्ठी, तुलसी, शठारि आदि दिए गए।

नित्य संध्याकाल में बलिहरण किया गया। दक्षिण भारत में विशेष रूप से बनवाए गए शेष वाहन में भगवान श्रीनिवास, श्रीदेवी व भूदेवी विराजमान हुए। इस अवसर पर विद्वतजन एवं आचार्यों ने भगवान के साथ पवित्र कुण्ड में स्नान किया। इस वर्ष यज्ञवेदीकुण्ड में तीर्थ का जल ना होने के कारण अवभृथ स्नान गोपाल कुण्ड में ही किया गया।

इस अवसर पर स्वामी सम्पतकुमार अवधेशाचार्य, स्वामी राघवेन्द्राचार्य, स्वामी सुदर्शनाचार्य, लक्ष्मीनारायण मंदिर के स्वामी त्रिविक्रमाचार्य, मुरलीमनोहर मन्दिर के राघवेन्द्राचार्य, नृसिंह मन्दिर के स्वामी नारायणाचार्य समेत नगर के सैंकड़ोंश्रद्धालु मौजूद रहे।