24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

उत्तर भारत की प्रमुख पीठ गलता तीर्थ में साकार हो रही दक्षिण भारतीय संस्कृति… देखिए VIDEO

Galta Tirth brahmotsav: उत्तर भारत की प्रमुख श्रीवैष्णव पीठ गलताजी में दक्षिण भारतीय संस्कृति साकार हो रही है। ब्रह्मोत्सव के तहत महानुष्ठान किया गया।

Google source verification

Galta Tirth brahmotsav: जयपुर। उत्तर भारत की प्रमुख श्रीवैष्णव पीठ गलताजी में दक्षिण भारतीय संस्कृति साकार हो रही है। गलतापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य के सान्निध्य में भगवान श्रीनिवास (वेंकटेश) का 7 दिवसीय ब्रह्मोत्सव चल रहा है। इसके तहत आज महानुष्ठान किया गया। दक्षिण भारत के विद्वानों ने नित्य अर्चन, पाठ, हवन कराया।

गलता पीठ के स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि भगवान श्रीनिवास, श्रीदेवी व भूदेवी का ब्रह्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें भगवान के विभिन्न दिव्य व भव्य उत्सव का आयोजन हो रहा है। सात दिवसीय इस आयोजन में दक्षिण भारतीय संस्कृति साकार हो रही है। इसमें दक्षिण भारत से आए विद्वान वैदिक विधी से पूजा-पाठ, हवन, अनुष्ठान आदि सम्पन्न करा रहे है। दक्षिण भारतीय वाद्यम से सम्पूर्ण श्री गलता तीर्थ गुंजायमान हो रहा है। भगवान को भी दक्षिण भारत में विशेष रूप से तैयार किये गये आभूषण, वस्त्र आदि धारण कराए जा रहे है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़