11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

भरतपुर के ब्रज क्षेत्र में होली की तैयारियां शुरू, पर्यटकों से गुलजार हुई नगरी

भारतीय संस्कृति में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में ब्रज की होली भी देशभर में प्रसिद्द है।

2 min read
Google source verification
Festival of Holi is not celebrated in these villages for 100-200 years

Festival of Holi is not celebrated in these villages for 100-200 years

जयपुर। भारतीय संस्कृति में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में ब्रज की होली भी देशभर में प्रसिद्द है। श्री कृष्ण जन्मभूमि में होली की तैयारियां करीब महीने भर पहले से शुरू हो जाती है। राजस्थान के भरतपुर जिले का अधिकांश भाग ब्रज में आने के कारण मंदिरो में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होली खेली जाती है। इस होली में शामिल होने के लिए दूर- दूर से देशी - विदेशी पर्यटक आते है। भरतपुर, डीग के आसपास में रहने वाले लोग इस त्योहार को खास अंदाज में मनाते हैं।

यह भी पढ़ें : इस बार मीन-गुरु एवं शुक्र की युति के शुभ योग में होगा होलिका दहन

विश्व प्रसिद्द ब्रज की होली
श्री कृष्ण की जन्मभूमि में चहल पहल शुरू हो गई है। ब्रज की होली पूरे विश्व में फेमस क्योंकि यहां का रंगोत्सव कई दिनों तक चलता है। इस होली में फूल, रंग, लट्ठमार, दही, लड्डू की होली खेली जाती है। यहां की होली में सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग भी इस त्योहार का पूरा आनंद उठाते हैं। स्थानीय लोगों की ऐसी मान्यता है कि यहां होली खेलने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति में कृष्ण-राधा की झलक दिखाई देती है। यह महोत्सव भगवान कृष्ण के सम्मान में आयोजित किया जाता है।

यह भी पढ़ें : Holi 2023: राजस्थान में खेली जाती है कोड़ामार होली, जिस में पुरुषों पर कोड़े बरसाती हैं महिलाएं


भरतपुर के बृज क्षेत्र में होली लोकप्रिय त्योहार है। यह त्योहार भव्य, विस्तृत और रंगीन तरीके से मनाया जाता है और भगवान कृष्ण के सभी भक्तों के लिए एक अवसर होता है। होली के अवसर पर पुरुष और महिलाएं रंग बिरंगी कपड़े पहनते है और गाने गाते हैं। त्योहार का एक मुख्य आकर्षण रासलीला नृत्य है। बृज त्योहार के दौरान पूरा क्षेत्र एक स्वर्ग जैसा दिखता है।



1 से 3 तक भरतपुर में ब्रज महोत्सव
1, 2 और 3 मार्च को भरतपुर में बृज होली महोत्सव मनाया जाएगा। भरतपुर जिले के डीग में बृज होली महोत्सव में 1 मार्च को कई प्रोग्राम आयोजित होंगे. सुबह 10 बजे से मेला मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता होंगी। 2 मार्च को जिले के कामां में सुबह 10 बजे मंदिरों में कुन्ज गुलाल होली, दूध दही, लडडू होली, लठठ्मार, गुलाल होली खेली जाएगी। वहीं 3 मार्च को भरतपुर में सुबह से ही लोहागढ़ स्टेडियम में प्रतियोगिता शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा राजस्थानी सांस्कृतिक नाइट का आयोजन भी होगा।