
जयपुर। देशभर के मेधावी विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार उन्हें शैक्षिक भ्रमण पर जापान भेजेगी। वहां से ये बच्चे विज्ञान से संबंधित विषयों की जानकारी लेकर आएंगे और अपने साथियों के साथ शेयर करेंगे। जापान यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस और सकूरा साइंस हाई स्कूल प्रोग्राम के तहत ये बच्चे जापान जाएंगे। देशभर के 100 से अधिक बच्चे शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे, इनमें राजस्थान के भी 6 विद्यार्थी शामिल हैं। एक छात्रा जयपुर की भी है।
प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा होगी सुपरवाइजर
इन मेधावी बच्चों के साथ स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बनेड़ा भीलवाड़ा की प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा भी सुपरवाइजर के रूप में साथ जाएंगी।
ये विद्यार्थी जाएंगे जापान
- झालावाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अकलेरा का छात्र रतन लाल
- कोटा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताथेड़ की छात्रा निकिता राठौड़
- जयपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, खातीपुरा की छात्रा कीया पांजा
- स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सूरतगढ़ का छात्र हिमांशु कानोजिया
- स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल परबतसर की छात्रा कल्पना कुमारी मीना
- राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जालोर का छात्र जय अवस्थी।
एक्सचेंज प्रोग्राम में जापान के विद्यार्थी भी यहां आएंगे
भारतीय विद्यार्थी जापान से विज्ञान से संबंधित विषयों की जानकारी लेकर आएंगे और अपने साथियों के साथ शेयर करेंगे। इसके बाद एक्सचेंज प्रोग्राम में जापान के विद्यार्थी भी भारत आएंगे और यहां से जानकारियां जुटा कर जाएंगे।
ऐसे किया चयन
मॉडल स्कूल में साइंस स्ट्रीम में 10 सीजीपीए वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थानअजमेर के विद्यार्थियों का चयन वरियता सूची के आधार पर विज्ञान वर्ग में लक्की ड्रा से किया गया।
- शैक्षिक भ्रमण पर बच्चे जापान जाएंगे। उनका चयन कर लिया गया है। इससे बच्चों का मनोबल बढ़ेगा।
सुरेश चन्द्र, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक, रमसा
Published on:
08 Feb 2018 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
