भारतीय मूल की ब्रिटिश सेना अफसर प्रीत चांडी बिना सपोर्ट करेंगी अंटार्कटिका की लंबी यात्रा
जयपुरPublished: Oct 16, 2022 10:45:30 pm
हौसले बुलंद : पृथ्वी से सबसे ठंडे और ऊंचे इलाके में नया अभियान


भारतीय मूल की ब्रिटिश सेना अफसर प्रीत चांडी बिना सपोर्ट करेंगी अंटार्कटिका की लंबी यात्रा
लंदन. दक्षिणी ध्रुव पर ट्रेकिंग कर इतिहास रचने वाली भारतीय मूल की ब्रिटिश सेना की अधिकारी प्रीत चांडी अब बिना सपोर्ट अंटार्कटिका में 1,100 मील की यात्रा करने वाली हैं। उन्हें 'पोलर प्रीत' के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले उन्होंने 40 दिन में दक्षिणी ध्रुव की 700 मील यात्रा अकेले और बिना सपोर्ट पूरी की थी।
ब्रिटिश सेना की फिजियोथेरेपिस्ट प्रीत ने कहा, मुझे उम्मीद है कि यात्रा में करीब 75 दिन लगेंगे। दक्षिणी ध्रुव तक 700 मील की दूरी तय करने के बाद मुझे पता है कि मैं 1100 मील की दूरी तय कर सकती हूं। यह नहीं जानती कि मौसम कैसा होगा। अगर भारी हिमपात होता है, तो मुझे रफ्तार धीमी रखनी होगी। अंटार्कटिका पृथ्वी पर सबसे ठंडा, सबसे ऊंचा और सबसे शुष्क महाद्वीप है। वहां कोई स्थाई रूप से नहीं रहता। यह यात्रा मुझे महाद्वीप को बगैर किसी सहायता के पार करने वाली पहली महिला बना देगी।